फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   woman dies under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत

Sat, 09 Jul 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
woman dies under suspicious circumstances
मधुबन थाना क्षेत्र के परसिया जयराम गिरी गांव में शनिवार की देर शाम विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थिति में उसके कमरे में पंखे पर लटकता मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। उधर घटना को लेकर मृतका के पिता ने बेटी की हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए मधुबन थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

तहरीर के मुुताबिक बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र के एकवनी गांव निवासी नंदलाल गोड़ की बेटी खुशबू गोड़ (22) का विवाह परसिया जयराम गिरी निवासी बिट्टू गौड़ पुत्र नगदू गौड़ से 26 नवंबर 2021 को हुई थी। आरोप लगाया कि विवाह के कुछ दिनों बाद से उसकी पुत्री को उसका दामाद और उसके परिवार के सदस्य एक लाख रुपये की नकदी तथा सोने की सिकड़ी की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। आरोप लगाया कि इसी के चलते उसकी बेटी की हत्या की गई है। उधर मृतका का पति का कहना था कि शनिवार की शाम मैं खेत में लकड़ी लेने गया था। जब वापस आया तो दरवाजा बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया न होने पर परिवार के साथ दरवाजे को तोड़कर अंदर कमरे में प्रवेश किया तो खुशबू का शव दुपट्टे के सहारे पंखे के हुक पर लटकता मिला। सूचना मिलने पर पहुंचे एसओ मधुबन सौरभ राय ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। एसओ का कहना है कि मृतका के पिता ने तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा, पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed