{"_id":"60182fd38ebc3e340c4f717f","slug":"woman-dies-after-consuming-poison-mau-news-vns5722775150","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर खाने से महिला की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहर खाने से महिला की हुई मौत
विज्ञापन
घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौली सेमरी जमालपुर गांव निवासी महिला ने रविवार की रात जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए घोसी कोतवाली में तहरीर दी। उधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ मामले की जांच में जुट गई।
सौंपी तहरीर में शहर कोतवाली के मिर्जाहादीपुुरा निवासी उमेश चौहान ने बताया कि उसकी बहन गीता चौहान का विवाह घोसी कोतवाली के मिश्रौली सेमरीजमाल निवासी विजय चौहान पुत्र छोटेलाल चौहान से 26 जून 2018 को हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद गीता ने तीन पुत्रियों को जन्म दिया, लेकिन इसमें दो की मौत हो गई। वर्तमान में नौ माह की बच्ची है। बताया कि उसे सोमवार को सूचना मिली कि उसकी बहन ने रविवार को सभी को भोजन कराने के बाद जहर खा लिया। इसकी जानकारी होने पर उसका जीजा विजय और उसका बड़ा भाई अजय गीता को लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने गीता को मृत घोषित कर दिया। आरोप लगाया कि उसकी बहन को उसके जीजा विजय और उसके परिजन दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। आरोप लगाया कि दहेज को लेकर उसकी बहन को जहर खिलाया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उमेश ने विजय, अजय सहित चार लोगों को आरोपति करते हुए घोसी कोतवाली में तहरीर दी। इस बाबत एसओ कुमुद शेेखर सिंह का कहना है कि मृतका के भाई ने चार लोगों को आरोपित करते हुए तहरीर दी। जिस पर मुकदमा दर्ज करने की कवायद की जा रही है।