{"_id":"6122849d8ebc3ebde1367cf5","slug":"woman-and-young-man-died-due-to-snake-bite-mau-news-vns6073791194","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्प दंश से महिला और युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्प दंश से महिला और युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना/ मधुबन। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के देवरिया बुजुर्ग गांव में शनिवार की रात में जहरीले सांप के काटने से विवाहिता की मौत हो गई। परिजनों द्वारा इलाज और झाड़-फूंक कराया गया लेकिन महिला के मृत हो जाने पर परिवार वालों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। देवरिया बुजुर्ग गांव निवासी अनिला 40 वर्ष पत्नी संजय प्रजापति शनिवार की रात खाना खाकर कमरे में बिस्तर पर सो गई। रात में किसी समय जहरीले सांप ने काट लिया लेकिन अनिला को इसकी जानकारी नहीं हुई। सुबह उठने पर जब उसे दर्द और चक्कर आने की शिकायत हुई तो परिजन उसे अस्पताल ले गए लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। बाद में घर वालों ने झाड़-फूंक भी कराया लेकिन मृत हो जाने पर परिवार वालों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
उधर मधुबन थाना क्षेत्र के लठिया गांव निवासी 45 वर्षीय मनोहर की सर्प दंश से शनिवार की देर शाम को मौत हो गई। लठियां गांव के मनोहर पुत्र विजई शनिवार की दोपहर खेत में गये थे। यहां उसे जहरीले सांप ने डंस लिया। उन्हें इलाज के लिए परिजन सीएचसी फतहपुर मंडाव ले गए। यहां गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।