फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Withheld salary of 11 absent officers

गैरहाजिर 11 अधिकारियों का रोका वेतन

Sat, 04 Jun 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Withheld salary of 11 absent officers
सदर तहसील में समाधान दिवस में लोगों की समस्या सुनते कमिश्नर विजय विश्वास पंत और डीआईजी अखिलेश कु? - फोटो : MAU
मऊ। जिले के सभी तहसीलों पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। आयुक्त विजय विश्वास पंत, डीआईजी अखिलेश कुमार के साथ डीएम अरुण कुमार ने सदर तहसील में फरियादें सुनीं और उनके निपटारे के निर्देश दिए। 11 अधिकारियों के गैरहाजिर रहने पर उनका वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा। संपूर्ण समाधान दिवस में 226 शिकायतों में से छह का तत्काल निपटारा किया गया। छह शिकायतों के तत्काल निपटारे के लिएटीमें गठित कर मौके पर भेजा गया। शेष को संबंधित विभागाध्यक्ष को इस निर्देश के साथ सौंपा गया कि इनका समय से निपटारा कराया जाए। शिकायतों में सर्वाधिक 144 मामले राजस्व विभाग से संबंधित थे। जिलाधिकारी ने इन सभी का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षो को निर्देश दिए कि जिस विभाग से संबंधित शिकायत हो उसका समय से गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निस्तारण कर दें ताकि शिकायतकर्ता को बार-बार भटकना न पड़े। शिकायतों का निस्तारण करते समय इस बात का अवश्य रखें कि उसका पूर्णत: निस्तारण हो जाए। दिवस पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, उपनिदेशक कृषि, भूमि संरक्षण अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी एजी, जिला प्रबंधक पीसीएफ़, अधिशासी अभियंता, जिला आबकारी अधिकारी, अपर मुख्य पंचायत अधिकारी, लीड बैंक मैनेजर, प्रिंसिपल आईटीआई एवं जिला बचत अधिकारी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed