{"_id":"6127c00a8ebc3e79f46eff14","slug":"withdrawing-money-indiscriminately-without-administrative-approval-mau-news-vns6080786164","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासनिक स्वीकृति के बिना धड़ल्ले से निकाल रही रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासनिक स्वीकृति के बिना धड़ल्ले से निकाल रही रकम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ/कोपागंज। नई पंचायतों के गठन के बाद जिले के हर गांवों से विकास कार्यों के नाम पर ग्राम पंचायतों के खातों से रुपये निकालने की होड़ लगी है। बिना टेंडर के वाटर सप्लाई, रखरखाव, कीटनाशक घोल के छिड़काव पर भारी धनराशि ग्राम पंचायतों के खातों से निकाली गई है। कोपागंज ब्लाक के 12 ग्राम पंचायतों से 53 लाख जून, जुलाई और अगस्त में निकाली गई है। सबसे अधिक 19 लाख 88 हजार रुपये सहरोज गांव से निकाले गए हैं।
ब्लाक मुख्यालय पर अंकित रिकार्ड के अनुसार, सहरोज ग्राम पंचायत में जून 2021 में आठ लाख 76 हजार 420 रुपये कीटनाशक घोल के छिड़काव के नाम पर जबकि जुलाई में छह लाख 12 हजार रुपये हैंडपंप रिबोर तथा आरसीसी रोड बनाने के नाम पर निकाले गए। अगस्त में पांच लाख रुपये नाली की पटिया और सीमेंटेड बेंच के नाम पर लिए गए हैं। काछी कला गांव में वाटर सप्लाई के नाम पर दो लाख 50 हजार, कटवांस गांव में जुलाई में तीन लाख 84 हजार रुपये निकाले गए हैं। अली नगर ग्राम पंचायत में जून और अगस्त में कीटनाशक छिड़काव, रखरखाव और वाटर सप्लाई के नाम पर पांच लाख रुपये निकाले गए हैं। सबसे कम एक लाख रुपये छोटी सी ग्राम पंचायत मुहम्मदपुर में निकाली गई है।
इसी प्रकार भलुईडीह ग्राम पंचायत में जुलाई में मरम्मत के नाम पर 50 हजार तथा वाटर सप्लाई के नाम पर दो लाख रुपये निकाले गए। ग्राम पंचायत जय सिंहपुर में जून में मेंटिनेंस और रिपेयरिंग के नाम पर एक लाख 67 हजार जबकि जुलाई में वाटर सप्लाई में तीन लाख निकाले गए। लैरो बेरुवार ग्राम पंचायत में जुलाई में छिड़काव, वाटर सप्लाई के नाम पर पांच लाख तथा अगस्त में एक लाख चार हजार निकाले गए। सोड़सर ग्राम पंचायत से जुलाई में मेंटिनेंस और वाटर सप्लाई में दो लाख 50 हजार रुपये, भांवर कोल ग्राम पंचायत से वाटर सप्लाई के नाम पर एक लाख 32 हजार रुपये जबकि कोटवा कोपड़ा में वाटर सप्लाई के नाम पर एक लाख 67 हजार निकाले गए। दरइसा ग्राम पंचायत में जुलाई में दो लाख रुपये निकाले गए। इस प्रकार इन 12 ग्राम पंचायतों में जून से लेकर अगस्त तक 52 लाख 93 हजार 678 रुपये ग्राम पंचायतों के बैंक खातों से निकाल लिए गए हैं।
विज्ञापन
कोट
ग्राम पंचायतों के खातों से रुपये निकालने वाले मामले की जांच समिति गठित करकराई जाएगी। जांच के बाद दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। घनश्याम सागर, डीपीआरओ