फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   With the removal of the code of conduct, the pace of development work will be accelerated

आचार संहिता हटने से तेज होगी विकास कार्य की रफ्तार

Thu, 14 Apr 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
With the removal of the code of conduct, the pace of development work will be accelerated
विधान सभा व विधान परिषद चुनाव के लिए लागू हुई आदर्श आचार संहिता के हट जाने के बाद नगरपालिका क्षेत्र में विकास की रफ्तार तेज होगी। करीब आठ करोड़ की लागत से पालिका के 42 वार्डों में होने वाले 150 से ज्यादा विकास कार्यों को गति मिल सकेगी। इसमें जलनिकासी, आवागमन के लिए खड़जा निर्माण, इंटरलॉकिंग आदि कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन

साढ़े तीन लाख से अधिक आबादी वाले नगर पालिका क्षेत्र के 42 वार्डों में नाली निर्माण, खड़ंजा निर्माण के अलावा इंटरलाकिंग सहित अन्य छोटे-छोटे विकास कार्यों के लिए शासन ने को लेकर करीब आठ करोड़ रुपये की राशि मंजूर की थी। इसकी प्रक्रिया प्रारंभ भी हो गई थी। लेकिन इस बीच पहले विधानसभा फिर विधान परिषद चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू हो जाने के चलते कंपोजिट पिट के निर्माण सहित अन्य विकास कार्य रुक से गये। अब चुनाव आचार संहिता हटने के बाद नगरपालिका क्षेत्र में प्रस्तावित विकास कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

आदर्श आचार संहिता हटने के बाद नगर क्षेत्र में शुरू होने वाले 150 से ज्यादा विकास कार्यों के लिए प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।
दिनेश कुमारअधिशासी अधिकारी
तालाब बेस्ड थीम पार्क सहित दूसरी योजनाओं के लिए मिलेगा बजट
ईओ दिनेश कुमार ने बताया कि बताया कि जनवरी माह के आखिरी में 42 वार्डो में 150 विकास कार्य के लिए करीब आठ करोड़ का प्रस्ताव बनाया गया था। लेकिन फरवरी में आचार संहिता लगने के चलते इसे नहीं भेजा जा सका। बताया कि अब जब आचार संहिता हट चुकी है तो यह प्रस्ताव भेजा जाएगा, स्वीकृती मिलने के बाद वार्डो में सड़क, आरसीसी के साथ स्ट्रीट लाइटें, गंदे पानी की निकासी को लेकर नाली निर्माण आदि कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालाब बेस्ड थीम पार्क के लिए भेजेंगे प्रस्ताव
ईओ दिनेश कुमार ने बताया कि नगर में तमसा नदी किनारे बमघाट, मडैया घाट, विसर्जन घाट पर पार्क बनाने की योजना है, इसका प्रस्ताव भी आचार संहिता के चलते रूक गया था।इसे भेजने के साथ निजामुद्दीनपुरा में डेढ़ एकड़ में अमृत योजना के तहत अधूरा पड़े तालाब बेस्ड थीम पार्क की तीसरी किस्त के लिए भी प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed