{"_id":"61b775087f02ba2a8e76d2fd","slug":"winter-has-knocked-the-administration-s-arrangements-are-insufficient-mau-news-vns627710759","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी ने दी दस्तक, प्रशासन के इंतजाम नाकाफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी ने दी दस्तक, प्रशासन के इंतजाम नाकाफी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। दो दिनों से चलने वाली पछुआ हवाओं के कारण सर्दी काफी बढ़ी है। लेकिन ठंड से बचाने के लिए प्रशासन की तरफ से अभी तक व्यस्थाएं नहीं की जा सकी है। गरीबों, यात्रियों और मरीजों के तीमारदारों को ठंड से बचाने का पर्याप्त इंतजाम नहीं हो सका है। सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था न होने के कारण कई जगहों पर लोग ठिठुर रहे हैं। वहीं नगर पालिका की तरफ से बनाया गया रैन बसेरा नाकाफी साबित हो रहे हैं। हालांकि नगर पालिका की तरफ से लोगों को ठंड से बचाने के लिए रोडवेज, जिला अस्पताल और ब्रह्मस्थान पर रैन बसेरा बनाया गया है। रोडवेज परिसर में नगर पालिका की तरफ से बनाए गए रैन बसेरा में महज सात लोगों की ही व्यवस्था की गई है। रविवार की रात पड़ताल में पांच लोग ही रैन बसेरा में सोए मिले, जबकि कई लोग व्यवस्था न होने के कारण बाहर ही अपना चादर आदि ओढ़े रात बिताते दिखाई दिए। वहीं जिला प्रशासन की तरफ से कंबल वितरण आदि की भी व्यवस्था नहीं की गई है।
ठिठुर रहे लोग, तामशबीन बनी नगर पालिका
मऊ। सर्दियां शुरू हो गई हैं, लेकिन लोगों को सर्दी से बचाने के लिए प्रशासन की तरफ से किए जाने वाले इंतजाम को अमलीजामा नहीं पहुंचाया जा सका है। रात के समय बिना अलाव के सार्वजनिक स्थानों पर लोग ठिठुरते देखे गए। इसके अलावा कई स्थानों पर लोग पालीथीन और कूड़ा आदि जलाकर राहत पाते देखे गए। वहीं रेलवे स्टेशन पर भी रविवार की रात लोग ठंड के कारण परेशान दिखाई दिए। वहीं आजमगढ़ तिराहे पर अलाव की व्यवस्था न होने के कारण रिक्शा चालक शाल ओढ़कर ठिठुरता नजर आया। हालांकि ठंड को देखते हुए अभी तक नगर पालिका की तरफ से गाजीपुर तिराहा, आजमगढ़ मोड़ सहित प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर अभी अलाव की व्यवस्था नहीं की जा सकी है।
रैन बसेरा का ताला खोलना भूले
मऊ। यात्रियों को ठंड से बचाने के लिए नगर पालिका की तरफ से रोडवेज परिसर में रैन बसेरा तो बनाया गया है। जबकि महिलाओं के लिए अलग से बने रैन बसेरा का ताला खोलना ही भूल गया है। हालांकि पिछले दो दिनों से ठंड काफी बढ़ गई है। ऐसे में महिला यात्रियों को ठंड से बचाने के लिए बना रैन बसेरे का उपयोग नहीं हो पा रहा है। नगर पालिका की लापरवाही के कारण यात्री ठंड में ठिठुरने को विवश हैं।
विज्ञापन
नगर पालिका के ईओ दिनेश कुमार ने बताया कि पालिका की तरफ से अलाव की व्यवस्था कर ली गई है। नगर के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाया जाएगा। इसके साथ ही रैन बसेरा की क्षमता बढ़ाई जाएगी। ठंड में किसी को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।