फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Will light lamps from house to house, go to school everyday

Mau News: घर-घर दीप जलाएंगे रोज स्कूल जाएंगे

Tue, 11 Apr 2023 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Will light lamps from house to house, go to school everyday
मऊ। जिले के विभिन्न इलाकों में परिषदीय विद्यालय के छात्र छात्राओं ने मंगलवार को घर-घर दीप जलाएंगे, रोज स्कूल जाएंगे। कहते हुए स्कूल चलो रैली निकाली। रैली में शामिल छात्र छात्राओं तथा शिक्षकों ने शत प्रतिशत नामांकन कराने के लिए अभिभावकों को प्रेरित करने का प्रयास किया।परदहां ब्लाक क्षेत्र के भवनाथपुर, आदेडीह स्थित परिषदीय विद्यालय के छात्र छात्राओं ने स्कूल चलो अभियान रैली निकाली। रैली में शामिल छात्र छात्राओं तथा शिक्षकों ने शत प्रतिशत नामांकन कराने के लिए अभिभावकों को प्रेरित करने का प्रयास किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक रामसेवक प्रसाद, निशा सिंह, नेहा शुक्ला, रीता यादव आदि शामिल रहे। मुहम्मदाबाद गोहना: स्थानीय शिक्षा क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों द्वारा मंगलवार को स्कूल चलो अभियान में प्रेरणा के लिए रैली निकाली। रैली में शामिल सैकड़ों छात्रों ने शिक्षा के महत्व से संबंधित स्लोगन लिखे बैनर और नारे लगाए। शिक्षा क्षेत्र के मालव प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को रैली निकाली गई। रैली को प्रधानाध्यापक धनंजय सिंह और ओमप्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्रों की रैली गांव के विभिन्न स्थानों से होकर गुजरी और शिक्षा के महत्त्व से ग्रामीणों को परिचित कराया। बच्चों ने हर बच्चे का यही है कहना, पढ़ लो भैया पढ़ लो बहना, घर-घर दीप जलाएंगे रोज स्कूल जाएंगे, देश महान बनाएंगे आदि नारे लगाकर जागरूक किया। रैली ग्राम पंचायत के विभिन्न मोहल्लो से होकर पुन: विद्यालय परिसर में आकर समाप्त हुई। जहां बच्चों को मीठा खिलाकर उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान स्कूल के अध्यापक रामकेर, उमेश भारती रामकशोर स्वतंत्र सिंह मनोज कुमार, छट्ठू प्रसाद, आरती सिंह, सुलमति चौहान फहद अहमद,आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय सुरहूरपुर के तत्वावधान में विशाल रैली निकाली गई। स्कूल के छात्रों ने सुरहरपुर, काजीपुर बस्ती आदि गांव में जाकर शिक्षा के महत्व को बताया और सभी छात्रों को स्कूल आने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक प्रतिमा राय, सहायक अध्यापक सतीश मौर्य, रामसहाय यादव, आशा चौहान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed