फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   When Kanhaiya was born Jaikare

कन्हैया के जन्म लेते ही लगे जयकारे

Sun, 02 Sep 2018 10:40 PM IST
mau
mau Updated Sun, 02 Sep 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
When Kanhaiya was born Jaikare
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नगर के रोडवेज पर सजी आकर्षक श्रीकृष्ण भगवान की झांकी। - फोटो : mau
नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में रविवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। रात के 12 बजे जैसे ही ‘कन्हैया’ ने जन्म लिया ही जयकारे से पंडाल गूंज उठे। शंख ध्वनि के बीच महिलाओं ने मंगल गीत गाया। उधर, सोमवार को भी जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में श्रद्धालु देर रात तक झांकियों को सजाने के कार्य में लगे रहे।   
विज्ञापन

नगर के शीतला माता धाम, मठिया टोला शिवाला, औरंगाबाद, कैलाशपुरी मंदिर, हनुमानघाट, ढेकुलियाघाट, पावर हाउस कालोनी स्थित श्रीराम मंदिर, बाबा बिहारी दास मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी सजाई गई। इसके अलावा निजामुद्दीनपुरा मुहल्ला में कई स्थानों, पुलिस लाइन तथा सरायलखंसी थाने पर भगवान कृष्ण की सजीव झांकी सजाई गई थी। रविवार को रात 12 बजे भगवान कृष्ण का जन्म होते ही शंख  नगाड़ों, घंटा घडिय़ालों की ध्वनियों के बीच जयकारे गूंज उठे। मंगलगीतों व सोहर से माहौल भक्तिमय रहा। युवा डीजे पर देर रात तक थिरकते रहे।
विज्ञापन

 
पिपरीडीह :  क्षेत्र के  पिपरीडीह, उस्मानपुर, कोटवां, ओन्हाइच, रैकवारेडीह, कृष्णा नगर, मजखनी  सहित विभिन्न इलाकों में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी सजाई गई थी। रात के 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म लेते ही भक्तों के जयकारे से वातावरण गूंज उठा। महिलाएं आज नंद द्वारे बधाइयां बाजे के हो लुटावे धेनु गइया  मंगल गीत व सोहर गाने लगी। कुसुम्हा :  क्षेत्र के कुसुम्हा, शाहपुर, बसारथपुर, गोठा झारखंडे, हनुमान मंदिर पर सहित विभिन्न स्थानों पर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमिला :  कस्बा के मध्य, पूर्वी तथा पश्चिमी चौक  सहित  क्षेत्र के टकटेऊवा रामपुर, कटिहारी, पीवाताल, टेघना, सबरहद विरैचा, अमिला बाबा थानीदास, मादी-सिपाह बाजार, भटमीला सहित विभिन्न इलाकों में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई।

मंदिरों तथा सर्वजनिक स्थानों पर विविध प्रकार की सजी झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्धालुओं भगवान का व्रत रख  भजन-कीर्तन करते रहे।कस्बा में  सजी राधा कृष्ण की झांकी का गाजे बाजे के साथ श्रद्धालुओं ने जुलूस निकाला।


वलीदपुर : कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर,  नगर पंचायत वलीदपुर के माधवदास मंदिर बड़ी बाजार,  रामलीला मैदान सहित विभिन्न स्थानों पर जन्माष्टमी मनाई गई। शाम होते ही विभिन्न स्थानों पर झांकियों को देखने के लिए भीड जुटी रही। सोमवार को भी पर्व मनाया जाएगा। श्रद्धालु झांकियों को सजाने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed