फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Wheat purchase stalled at Gajiapur purchasing center for three days

गजियापुर साधन सहकारी समिति पर तीन दिनों से ठप है गेहूं खरीद

Mon, 19 Apr 2021 10:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Wheat purchase stalled at Gajiapur purchasing center for three days
दुबारी। मधुबन क्षेत्र के गजियापुर साधन सहकारी समिति के क्रय केंद्र पर तीन दिनों से गेहूं खरीद ठप है। इससे किसान परेशान हैं और औने पौने दाम पर आढ़तियों को गेेहूूं बेच रहे हैं। क्रय केंद्र प्रभारी बोरा न होने की बात कहकर किसानों को लौटा रहे हैं।
विज्ञापन

शासन की तरफ से एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू की गई है लेकिन मधुबन तहसील क्षेत्र के गजियापुर साधन सहकारी समिति तीन दिनों से गेहूं खरीद ठप होने से किसानों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। अब तक मात्र 14 किसानों से 750 क्विंटल की खरीदारी हुई है। क्रय केंद्र के गोदाम से डिलवरी न होने से गेहूं भी डंप पड़ा है। क्रय केंद्र पर किसानों को 139 टोकन बांट दिया गया है, लेकिन खरीद कब शुरू होगी पता नहीं चल पा रहा है। किसानों का कहना था कि शादी लगन पड़ा है। पैसे की सख्त जरूरत है लेकिन खरीद न होने से परेशानी बढ़ती ही जा रही है। कब खरीद शुुरू होगी पता नहीं चल पा रहा है। इस बाबत गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी लल्लन यादव का कहना है कि बोरा खत्म हो गया है। इसके चलते खरीददारी नहीं शुरू हो पा रही है। बोरा की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed