फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Wheat load drenched due to drizzle, farmers worried

Mau News: बूंदाबांदी से भींगे गेंहू के बोझ, किसान चिंतित

Mon, 15 Apr 2024 02:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Wheat load drenched due to drizzle, farmers worried
मऊ। जिले में रविवार की सुबह विभिन्न इलाकों में बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई। बूंदाबांदी से खेत में रखे गेहूं के बोझ भींग गए। किसान दिनभर फसल को सहेजने में जुटे रहे। जिले के विभिन्न इलाकों में गेहूं की कटाई और मड़ाई हो रही है। इसी बीच शनिवार की रात से ही आकाश में बादल छा गए। रात में ही नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में हवा के साथ कहीं बूंदाबांदी शुरू हो गई। रविवार की सुबह खेत में किसान पहुंचे तो उन्हें गेंहू के बोझ नम नजर आए। इससे किसानों की धड़कनें बढ़ गईं। मौसम बदलने से जिले के पारा एक डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।आद्रता 28 प्रतिशत रही। आठ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती रही। शनिवार को जिले में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। विशेषज्ञ के मुताबिक बारिश से तिलहन की फसल में माहो रोग लगने की आशंका बढ़ गई है। गेहूं की फसल भींगने से दाने की चमक प्रभावित होगी। मधुबन तहसील क्षेत्र के किसान रामनरायण राजभर, विमलेश यादव, अजित जायसवाल, निर्भय सिंह, रामनिवास मल्ल, राजेश मौर्य ने बताया कि बारिश से गेहूं के बोझ भींग गए। मड़ाई में क्कित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed