फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Weavers have donated blood 70 times

बुनकर इफ्तेखार कर चुके हैं 70 बार रक्तदान

Sun, 13 Jun 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Weavers have donated blood 70 times
मऊ। आज विश्व रक्तदाता दिवस है। यह दिन रक्तदाताओं का दिन माना जाता है, जो बिना किसी स्वार्थ के ही अपने नजदीक के ब्लड बैंक पहुंचकर दूसरों की जान बचाने के लिए रक्तदान करते हैं। विश्व रक्तदाता दिवस के इस अवसर पर अमर उजाला आप सभी पाठकों को जिले के ऐसे ही रक्तदाताओं से रूबरू करा रहा है। इन रक्तदाताओं में सबसे पहला नाम मुहम्मदाबाद गोहना निवासी 62 वर्षीय इफ्तेखार अहमद जो कि 1985 से अब तक 70 बार रक्तदान कर चुके है।
विज्ञापन

बुनकर का काम करने वाले इफ्तेखार बताते हैं कि उनकी पत्नी की तबियत खराब होने पर 16 दिसंबर 1985 को पहली बार रक्तदान किए थे। लेकिन यह रक्तदान उन्होंने अपनी पत्नी के लिए किया था। लेकिन रक्तदान कर उन्हें काफी अच्छा महसूस हुआ उसके बाद उनके द्वारा रक्तदान करने का सिलसिला शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

बताया कि वो अमर उजाला द्वारा आयोजित विजय कारगिल दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करते है। बताया कि वो खुद के साथ अपने दोस्तों मेहरुदीन अंसारी, कमाल अहमद, मजीबरर्रहमान, रेयाज अदम, राजीव मद्देशिया, मनोज गुप्ता को भी रक्तदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसी तरह से रानीपुर ब्लाक के अमारी के भारत स्वाभिमान के सदर तहसील प्रभारी सर्वेश शर्मा जो कि बीते 15 वर्ष से योग से जुड़े हैं। अब तक उनके द्वारा 25 बार से ज्यादा रक्तदान किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाएं भी रक्तदान से पीछे नहीं
मऊ। रक्तदान करने में वाले रक्तदान करने में महिलाएं भी पीछे नहीं है। इन महिला रक्तदाताओं में एक नाम अर्चना सिंह है। नगर क्षेत्र के चांदमारी इमलिया निवासी अर्चना छह बार रक्तदान कर चुकी है। अर्चना कहतीं हैं कि रक्तदान करने से उन्हें काफी सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। इसी तरह से घोसी की सपना राय ने कहा कि वह तीन बार से अधिक रक्तदान कर चुकी हैं। रक्तदान को लेकर अब वो अपने जान पहचान के लोगों के लिए इससे जागरूक करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed