फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Weavers' electricity bill issue hangs between flat rate and meter reading

फ्लैट रेट और मीटर रीडिंग के बीच लटका है बुनकरों की बिजली बिल का मामला

Mon, 28 Feb 2022 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
Weavers' electricity bill issue hangs between flat rate and meter reading
मऊ। जिले में फ्लैट रेट और मीटर रीडिंग के बीच बुनकरों के बिजली बिल भुगतान का मामला लटका है। सरकार ने करीब दो साल से अभी तक संशोधित आदेश जारी नहीं किया। ऐसे में बिजली बिल भुगतान बढ़ने की चिंता से बुनकर परेशान हैं। जनपद में लगभग चार लाख बुनकर हैं। यहां पावरलूम से साड़ियों और लुंगी सहित अन्य कपड़ों की बुनाई काफी मात्रा में होती है। पिछली सपा सरकार में बुनकरों को लूम चलाने के लिए फ्लैट रेट से बिजली बिल का प्रावधान किया गया था। बाद में भाजपा सरकार ने इसमें बदलाव करके मीटर रीडिंग के हिसाब से बिजली बिल वसूलने का आदेश जारी कर दिया। इस आदेश का बुनकर संगठनों ने काफी विरोध किया। बुनकर संगठनों के प्रतिनिधियों से सचिव स्तर के अधिकारियों की वार्ता के बाद इस नए आदेश को स्थगित कर दिया गया। लेकिन इसके स्थान पर नया संशोधित आदेश जारी नहीं किया गया। इससे बुनकर बिजली बिल जमा नहीं कर पा रहे हैं। शासन की ओर से स्पष्ट आदेश न होने से विभागीय अधिकारी भी बुनकरों का बकाया बिजली बिल जमा कराने को लेकर असमंजस में हैं। उत्तर प्रदेश बुनकर समिति के प्रदेश अध्यक्ष अबू बकर अंसारी कहते हैं कि सरकार की ओर से अब तक कोई स्पष्ट आदेश जारी नहीं किया गया इसके चलते बुनकर अपना बिजली बिल जमा नहीं कर पा रहे हैं उनका बकाया बढ़ता ही जा रहा है। बुनकर नेता पूर्व पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल कहते हैं कि सरकार को बुनकरों के लिए फ्लैट रेट से बिजली बिल भुगतान का आदेश जारी करना चाहिए। बुनकर अरशद अहमद कहते हैं कि बुनकर ऐसे ही तंगहाली के दौर से गुजर रहे हैं। सरकार को बकाया बिजली बिल माफ करते हुए फ्लेट रेट लागू करके बुनकरों को राहत देनी चाहिए। बुनकर अल्ताफ अंसारी कहते हैं कि वर्तमान महंगाई के दौर में बुनकरों को रियायती दर से ही बिजली बिल का आदेश किया जाना चाहिए। अधीक्षण अभियंता एसके सरोज ने बताया कि बुनकरों के लिए शासन की ओर से अभी तक कोई नया संशोधित आदेश नहीं आया है। नया आदेश आने पर उसके अनुसार बिजली बिल वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed