फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   weather

फसल को नुकसान

Sun, 26 Apr 2020 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
weather
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में रविवार को तड़के तेज हवा के साथ कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश हुई। इसके चलते कटाई मंड़ाई बंद हो गई। ऐसे में खेतों में मंड़ाई के लिए रखा गेहूं और गेहूं का बोझ भीग गया। आम की फसल को भी नुकसान पहुंचा। उसके बाद निकली धूप के बाद किसान फसल को सहेजने में लगे रहे। सुबह लगभग नौ बजे तक आकाश में बादल छाए रहे। 18 किमी की रफ्तार से हवा चलने से मौसम ठंडा रहा। दिन भर धूप छांव होती रही। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। बार-बार मौसम परिवर्तन होते देख किसानों के दिल की धड़कनें बढ़ती ही जा रही है। विशेषज्ञों की मानें तो बारिश से तिलहन की फसल में माहो का प्रकोप बढ़ेगा। साथ ही गेहूं की फसल भींगने से दाने की चमक गायब होगी। बाजार रेट कम मिलेगा। कुसुम्हा: क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। बारिश ने करीब आधे घंटे तबाही मचाई। जिससे खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। आम की फसल को लेकर भी संकट पैदा हो गया है। कटाई-मड़ाई के बाद खलिहानों में रखा अनाज और भूसा भी भींग गया। किसान कल्लन यादव, राम उदय ने बताया कि इस वर्ष प्रकृति के प्रकोप से फसलों को नुकसान पहुंचा है। यही हाल रहा तो लागत भी नहीं निकलेगी। कृषि विशेषज्ञ संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि तिलहन की फसल में माहो का प्रकोप बढ़ेगा। साथ ही गेहूं की फसल भींगने से दाने की चमक गायब होगी। बाजार रेट कम मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed