फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   We have to go to the booth, this is what we have decided

बूथ तक जाना है, हमने यही ठाना है

Mon, 28 Feb 2022 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
We have to go to the booth, this is what we have decided
मधुबन। मतदाताओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए नगर पंचायत के दुबारी मोड़ स्थित सुभागी देवी इंटर कालेज के छात्र छात्राओं ने सोमवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली गांगेवीर, खीरीकोठा सहित विभिन्न गांवों से होते हुए विद्यालय आकर सभा में तब्दील हो गई। विद्यालय के छात्र छात्राएं मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्लोगन युक्त तख्ती अपने हाथों में लेकर चल रहे थे। रैली में शामिल छात्र-छात्राएं देश का भाग्य विधाता बने आप मतदाता, सबसे बड़ा दान मतदान, धनबल जनबल बुद्धि अपार मतदान, बिना सब बेकार, बूथ तक जाना है, हमने यही ठाना है आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस मौके पर कालेज के प्रधानाचार्य अनिल मिश्र, शिक्षक शिक्षिकाएं सहित तमाम छात्र छात्राएं शामिल रहे। मऊ नगर स्थित साई कालेज आफॅ फार्मेसी में सोमवार को मतदाता जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों से आह्वान किया गया कि वह चुनाव के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। कालेज के प्रबंधक अखिलेश राय ने कहा कि चुनाव में सभी मतदाताओं को अपने वोट का इस्तेमाल हर हालत में करना चाहिए। वोट के माध्यम से ही हम अपने इलाके के लिए अच्छे प्रतिनिधि का चुनाव कर सकते हैं। राज्य में अच्छी सरकार का गठन कर सकते हैं। इस दौरान प्रधानाचार्य बृजेश दुबे, सुनील चौधरी, अशजद कमाल, अखिलेश सिंह, सतेंद्र यादव, अविनाश पांडेय, साधना, फातिमा फिरदौस, पीयूष, विवेक पांडेय, रिया सिंह, अंजली आदि उपस्थित रहे।

मधुबन के दुबारी मोड़ स्थित सुभागी देवी इंटर कॉलेज के छात्र -छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता अ?

मधुबन के दुबारी मोड़ स्थित सुभागी देवी इंटर कॉलेज के छात्र -छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता अ?- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed