फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ...we have left Pakistan for the sake of Hindustan

...हिंदुस्तान खातिर हमने पाकिस्तान को छोड़ा है

Mon, 13 Dec 2021 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
...we have left Pakistan for the sake of Hindustan
नगर के पहाड़पुरा ईदगाह के मैदान में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन और मुशायरा में मौजूद लोगों की भीड़।सं? - फोटो : MAU
मऊ। सद्भावना कमेटी की तरफ से रविवार की शाम ईदगाह सहन के पास कवि सम्मेलन तथा मुशायरे का आयोजन किया गया। कवि तथा शायरों की रचनाओं पर देर तक ताली बजती रही। कवि सम्मेलन में आजाद प्रतापदढ़ी ने जिनको कभी नहीं मतलब था, मजलूमों की रोटी सेउन साहब को डर लगता है लाल रंग की टोपी से सुनाया। नदीम फर्रुख ने दुआ कीजिए के हम ने प्यार के रिश्ते रहे कायमये रिश्ते टूट जाएंगे तो भारत टूट जाएगा पेश किया।
विज्ञापन

असद बस्तावी ने जाकर हमने टैंक को तोड़ा, मां का रिश्ता तोड़ा है। हिंदुस्तान खातिर हमने पाकिस्तान को छोड़ा है सुनाया। हाशिम फिरोजाबादी ने जिनके हाथों से तिरंगा न संभाला जाए, ऐसे नेताओं को संसद से निकाला जाए प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सद्भावना कमेटी के चेयरमैन आजाद अहमद साहब ने कहा कि बढ़ती हुई सांप्रदायिकता के दरमियान सदभावना कमेटी ने मुशायरे के माध्यम से पूरे प्रदेश में कौमी एकजहती का पैगाम देने का बीड़ा उठाया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आजमगढ़ जिला पंचायत के अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि ऐसे माहौल में जब सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी हिंदू मुस्लिम की राजनीति करके समाज में उन्माद भड़काना चाहती है। कार्यक्रम में आए कवियों और शायरों का स्वागत अंगवस्त्रम और फूलमाला से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कवि सम्मेलन में जौहर कानपुरी, हाशिम फिरोजाबादी, मजहर आसिफ, यासिर सिद्दीकी, असद बस्तवी, शिवशरण, अचानक मऊवी, विकास बौखल, अबाद सुल्तानपुरी, ज्योति त्रिपाठी, राना तबस्सुम आदि कवि तथा शायरों ने अपनी रचना सुनाया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव, महासचिव कुद्दूस अंसारी ने सभी शायरों, कवियों और आयोजन में लगे सभी साथियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी ने पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय, विधान परिषद सदस्य राकेश यादव गुड्डू, पूर्व मंत्री राजेंद्र राम, पूर्व विधायक उमेशचंद पांडेय, पूर्व एमएलसी राम जतन राजभर, पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान, कोपागंज नगर पंचायत के चेयरमैन हेलाल अहमद, काशी विद्यापीठ के पूर्व अध्यक्ष राहुल दुबे, नगर पंचायत चिराइयाकॉट के चेयरमैन रामप्रताप यादव, रमेश कुमार, अमिला के चेयरमैन अजय गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed