फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Water supply suppressed for last five days in district hospital

जिला अस्पताल में बीते पांच दिनों से पानी की आपूूर्ति ठप

Wed, 05 Jul 2017 11:39 PM IST
mau news
mau news Updated Wed, 05 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Water supply suppressed for last five days in district hospital
जिला अस्पताल के इमरजेंसी में बीते पांच दिनों से पानी सप्लाई न होने पर जमा गंदगी और कचड़ा।
मऊ। जिला अस्पताल में पिछले पांच दिनों से पानी की सप्लाई बाधित है। पानी न होने से मरीजों और उनके तीमारदारों को शौच और स्नान आदि के लिए भारी मुसीबतें उठानी पड़ रही हैं। लोगों को शौच के लिए खुले में जाने को विवश होना पड़ रहा है। शौचालयों और स्नानागारों की साफ सफाई नहीं पा रही है। इसके अलावा वाड़ोर्ं की धुलाई आदि नहीं हो पा रही है। इमरजेंसी ,मिनी अर्थो ईएनटी और मेन ओटी सहित पूरे अस्पताल में पानी की सप्लाई न होने से विकट स्थित उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन

 जिला अस्पताल में पिछले पांच दिनों से पानी की सप्लाई बाधित है। यह स्थित तब है जब जिला अस्पताल का अपना स्वयं का नलकूल परिसर में ही स्थापित है। इस नलकूल को संचालित करने के लिए सामान्य कनेक्शन के साथ ही 24 घंटे सप्लाई वाली अलग लाइन का कनेक्शन है। इसके अलावा जनरेटर से नलकूप चलाने के लिए भी व्यवस्था है। लेकिन इस नलकूप से पानी की सप्लाई ही नहीं दी जा रही है। बरसात के बीच अचानक उत्पन्न हुई इस समस्या से लोगों का जीवन दुखमय हो चला है। दूसरी तरफ पानी की आपूर्ति न होने से अस्पताल में भर्ती मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। मरीजों को नहाने धोने से लेकर शौच आदि के लिए काफी मुसीबत झेलनी पड़ रही है। इसके अलावा मरीजों के तीमारदारों को कपड़े धोने, नहाने , बर्तन धोने के लिए अस्पताल से बाहर हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है। पहले अस्पताल भवन केि बीच में खाली मैदान में एक इंडिया मार्क हैंडपंप लगा था, लेकिन वह भी कई सालों से खराब पड़ा है। शौचालयों में पानी न आने से मरीजों और उनके तीमारदारों को शौच आदि के लिए बाहर सड़क पर जाते देखा जा रहा है। इससे अस्पताल से अंदर कालोनी में जाने वाली सड़क पर भारी गंदगी हो गई है। उधर अस्पताल के इमरजेंसी में भी पानी न आने से साफ सफाई प्रभावित हो रही है। सफाई कर्मियों को बाहर से हैंडपंपों से बाल्टियों से पानी भर कर लाना पड़ रहा है। ऐसी परिस्थतियों में दुर्घटनाओं में घायल मरीजों के आने पर अपेक्षित सफाई नहीं हो पा रही है। सफाई न हो पाने से अस्पताल में भारी दुर्गंध हो रही है। इनडोर में  कुछ समय के लिए भी ठहर पाना मुश्किल हो रहा है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. बृज कुमार का कहना है कि  नलकूप की पाइप लाइन में कुछ गड़बड़ी आ गई है, इसे ठीक कराने के लिए ठेकेदार को निर्देशित किया गया है।उन्होंने आश्वासन दिया कि दो दिन के अंदर सब ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed