फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Water logging in the campus of many schools, interrupted reading

कई विद्यालयों के कैंपस में जलजमाव, पठन पाठन बाधित

Mon, 04 Oct 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Water logging in the campus of many schools, interrupted reading
मऊ। भारी बारिश के चलते नगर क्षेत्र स्थित कंपोजिट स्कूल रामपुर चकिया परिसर तालाब की शक्ल में तब्दील हो गया है। इस कारण विद्यालय में न शिक्षकों के जाने का रास्ता मिला न ही बच्चों के जाने का। शनिवार से लगातार जारी बारिश के बाद जब सोमवार को शिक्षक विद्यालय पहुंचे तो पूरा कैंपस तालाब के शक्ल में नजर आया।
विज्ञापन

आपरेशन कायाकल्प के तहत नगरपालिका प्रशासन से स्वीकृत पांच लाख रुपये के टेंडर का कार्य पिछले छह महीनों से पूरा नहीं हो पाया। हालांकि बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी मॉनीटरिग की रिपोर्ट शासन और पालिका को भेजते आ रहे हैं। न शौचालय बना न नल की सप्लाई का कनेक्शन, न ही मिट्टी भराई हो पाई।
विज्ञापन

इस संबध में प्रधानाध्यापक जयप्रकाश पांडेय का कहना है कि ठेकेदार की लापरवाही से कार्य बाधित है। निर्माण कार्य मई जून में ही पालिका के टेंडर के बाद ठेकेदार की तरफ से शुरू करा दिया जाता तो यह स्थिति नहीं आती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रतनपुरा संवाददाता के अनुसार श्री भगवान सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय बीबीपुर तथा प्राथमिक विद्यालय बीबीपुर का संपूर्ण परिसर पानी से लबालब भर जाने से पठन पाठन बाधित है। विद्यालय के कमरों में भी पानी जमा हो गया है। हर तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार सिंह ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा खंड शिक्षा अधिकारी पत्र भेजकर समस्या का समाधान कराए जानेकी मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed