{"_id":"628fbf7b0f7e134f5430e3bd","slug":"water-filled-the-roads-due-to-rain-people-protested-by-planting-paddy-seeds-mau-news-vns655663165","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से बदहाल सड़कों पर भरा पानी, लोगों ने धान की बीज रोपकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से बदहाल सड़कों पर भरा पानी, लोगों ने धान की बीज रोपकर जताया विरोध
बृहस्पतिवार को अमिला -अजमतगढ़ मार्ग पर पहली बारिश में ही हुआ जलजमाव।संवाद
- फोटो : MAU
Link Copied
अमिला। अमिला - अजमतगढ़ बदहाल सड़क को लेकर बृहस्पतिवार को झारखंडेय राय यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष विवेक राय के नेतृत्व में लोगों ने सड़क के बीच गड्ढे में जमे पानी में धान का बीज रोपकर विरोध प्रदर्शन किया। दशकों से बदहाल दो जनपदों को जोड़ने वाली अमिला- अजमतगढ़ मार्ग को लेकर विरोध प्रदर्शन करने के बावजूद पीडब्लूडी द्वारा इसका मेंटेनेंस कार्य नहीं शुरू कराया जा सका है। बारिश के बाद इस बदहाल सड़क पर जलजमाव की स्थिति से इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विरोध प्रदर्शन में अमिला क्षेत्र के मारकंडे शर्मा, श्री प्रकाश गुप्ता, नंद लाल गुप्ता, विवेक राय, राहुल प्रजापति, इरफान,चंद्रशेखर सिंह, आदि शामिल रहे। सड़क के बीच बने गड्ढों में भरे पानी में धान रोपते हुए प्रदर्शनकारियों ने पीडब्ल्यूडी विभाग के विरुद्ध नारेबाजी की। बता दें कि इस जर्जर सड़क को लेकर एक वर्ष पूर्व में प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन करते समय तत्कालीन विधायक विजय राजभर की कार के बोनट पर धान के बेहन की रोपाई कर दी। जिस पर संबंधित प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज कराया गया। इसके बावजूद अबतक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।