फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Water cooler and escalator bad, passengers get upset

वाटर कूलर और एस्केलेटर खराब, यात्री होते हैं परेशान

Sun, 17 Oct 2021 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Water cooler and escalator bad, passengers get upset
रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर 4 पर नहीं है टीनशेड।संवाद - फोटो : MAU
स्थानीय मऊ रेलवे स्टेशन से प्रति माह डेढ़ करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होता है। इसके बाद भी अपेक्षित यात्री सुविधाएं नहीं है। प्लेटफार्म पर लगा वाटर कूलर खराब है जिससे यात्री पेयजल के लिए भटकते हैं या बोतलबंद पानी खरीदकर अपनी प्यास बुझाते हैं। वहीं एस्केलेटर खराब होने से यात्रियों को एक से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने में परेशानी होती है।
विज्ञापन

मऊ जंक्शन से होकर 20 जोड़ी से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं, लेकिन स्टेशन पर अपेक्षित यात्री सुविधाएं नहीं है। मऊ जंक्शन से प्रतिदिन14 से 15 हजार यात्रियों का आवागमन होता है। प्रतिमाह रेलवे के यहां से डेढ़ करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होता है लेकिन इसके बाद भी यात्रियों की सुविधाओं का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। स्टेशन पर लाखों की लागत से लगी लिफ्ट में आए दिन तकनीकी खराबी आने से दिव्यांग, बुजुर्ग और महिलाओं को परेशानी होती है। यह लिफ्ट अक्सर बंद ही रहता है। जब कभी इसे संचालित किया जाता है तो लोगों की सांसे अटकी ही रहती हैं। गत 28 जुलाई 2021 को कोपागंज के बसारतपुर निवासी मोहम्मद इकबाल मोहम्मद अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों के साथ मऊ रेलवे स्टेशन से मोतिहारी जाने के ट्रेन पकड़ने आए थे लेकिन लिफ्ट में पूरे 50 मिनट तक फंसा रहा और उसकी ट्रेन छूट गई थी। लोगों को पीने के पानी के लिए भी खासा परेशान होना पड़ता है। प्लेटफार्म पर लगे वाटर कूलर खराब होने के कारण लोगों को पानी के लिए भी पैसा खर्च करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाया गया एस्केलेटर भी लंबे समय से बंद चल रहा है जिससे यात्रियों को खासी परेशानी हो रही है। स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्मों पर आसानी से पहुंचने के लिए एस्केलेटर लगाई गई थी लेकिन ठीक से रखरखाव न होने से यह खराब पड़ा है। एस्केलेटर की सीढ़ियों पर गंदगी का अंबार लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्कुलेटिंग एरिया में अवैध पार्किंग
स्थानीय जंक्शन पर सर्कुलेटिंग एरिया में अवैध वाहनों की पार्किंग होती है जिससे यात्रियों को आवाजाही में परेशानी होती है। प्लेटफार्म संख्या एक के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने ही अवैध रूप से पार्किंग कराकर अवैध वसूली की जा रही है। जबकि स्टेशन परिसर में अलग से पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसके बाद भी नो पार्किंग में वाहनों की पार्किंग कराकर अवैध रूप से वसूली का खेल खेला जा रहा है। यह खेल जिम्मेदारों के आंखों के सामने हो रहा है, लेकिन इसके बाद भी इस पर नकेल नहीं कसी जा रही है।
प्लेटफार्म संख्या चार नहीं है शेड
मऊ। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर ट्रेन पकड़ने के लिए यात्रियों को परेशान होना पड़ता है। प्लेटफार्म पर पर्याप्त यात्री शेड न होने के चलते यात्री बारिश और धूप में खड़े होकर ट्रेन का इंतजार करते नजर आ रहे थे। काफी समय से प्लेटफार्म संख्या चार पर यात्री शेड बनाए जाने की मांग की जा रही है। लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया जा सका है।

यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास जारी है। लिफ्ट का संचालन अभी तक पूर्ण रूप से शुरू नहीं किया गया है। इसमें अभी काम बाकी है। कभी-कभी लिफ्ट का संचालन किया जाता है। जल्द ही लिफ्ट और एस्केेलेटर का संचालन प्रारंभ करा दिया जाएगा।-अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed