{"_id":"5c815ce0bdec2214195aaa9d","slug":"washing-pit-piller-damaged","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाशिंग पिट के पिलर हुए क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाशिंग पिट के पिलर हुए क्षतिग्रस्त
Thu, 07 Mar 2019 11:33 PM IST
पवन सिंह
mau
mau
Published by: पवन सिंह
Updated Thu, 07 Mar 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर बने वाशिंग पीट के पीलर हुए क्षतिग्रस्त।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करोड़ों की लागत से स्टेशन पर बने कोचिंग टर्मिनल में लोकार्पण के दूसरे दिन ही खामियां दिखने लगीं। वाशिंग पिट का पिलर कई जगहों से क्षतिग्रस्त हो गया। खामियों को जिम्मेदार अधिकारियों ने पैचिंग वर्क करा कर छुपा लिया। वहीं वाशिंग पिट में पानी की निकासी के लिए व्यवस्था न होने के चलते ट्रेनों की धुलाई नहीं हुई।
मऊ जंक्शन के प्लेटफार्म चार के दूसरी छोर स्थित 20 करोड़ की ज्यादा लागत से कोचिंग टर्मिनल तथा वाशिंगपिट का निर्माण कराया गया है। जिसका लोकार्पण बुधवार को घोसी सासंद हरीनरायण राजभर की उपस्थिति में रेलराज्य मंत्री मनोज सिन्हा द्वारा गाजीपुर से वीडियो कांफ्रेंसिंग से किया गया था।
जहां वाशिंगपिट का शुभारंभ लखनऊ-मऊ दिसप्ताहिक एक्सप्रेस की धुलाई कर किया गया था। इस दौरान जल्दबाजी में कराए निर्माण के चलते वाशिंगपिट के एक दो पिलर कुछ जगहों से क्षतिग्रस्त था।
विज्ञापन
इसी पर इंटरसिटी एक्सप्रेस की धुलाई कर उसे रवाना किया गया। उधर निर्माण कार्य में अनियमितता के चलते गुरुवार को कई पिलरों से पलस्टर जगह जगह से उखड़ गए। जानकारी होने पर कंस्ट्रक्शन विभाग के अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त पिलर को ठीक करा दिया।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने ऐसी किसी जानकारी के प्रति अनभिज्ञता जताई। कहा यदि ऐसा है तो खामियों को दुरुस्त कराया जाएगा।