फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Warning to strictly follow the code of conduct

आचार संहिताका कड़ाई से पालन करने की चेतावनी

Sat, 10 Apr 2021 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Warning to strictly follow the code of conduct
घोसी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन सतर्क और सख्त हो गया है। एसडीएम सीएल सोनकर ने कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिया है कि किसी भी हालत में आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ने वाले सभी उम्मीदवारों को भी आचार संहिता का सख्ती से पालन करने को कहा है। एसडीएम ने कहाकि कोई भी उम्मीदवार ऐसा कार्य नहीं करेगा, जिसमें लिखकर, बोलकर या प्रतीक के माध्यम से धर्म, मजहब, सम्प्रदाय, जाति या सामाजिक वर्ग, उम्मीदवार, राजनीतिक दल, राजनीतिक कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हो। जिसके कारण वर्गों, दलों एवं व्यक्तियों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो। कोई भी प्रत्याशी किसी अन्य प्रत्याशी के व्यक्तिगत जीवन की आलोचना नहीं करेगा। धार्मिक स्थलों जैसे मस्जिद, मंदिर, गिरिजाघर व गुरुद्वारा का उपयोग निर्वाचन प्रचार के लिए उपयोग नहीं करेगा। मत प्राप्त करने के लिए जातीय, सांप्रदायिक एवं धार्मिक भावनाओं का परोक्ष या अपरोक्ष रुप से सहारा नहीं लेगा। किसी भी मतदाता को रिश्वत देकर या डरा धमकाकर या आतंकित करके अपने पक्ष में मत देने के लिए प्रभावित करना, किसी प्रकार का मादक द्रव्यों का वितरण नहीं करेगा ।इस अवसर पर तहसीलदार घोसी प्रेमचंद श्रीवास्तव क्षेत्राधिकारी नरेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह, वरुण गुप्ता, लक्ष्मीकांत यादव आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed