फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Warehouse fire

अराजक तत्वों ने साड़ी के गोदाम में लगाई आग

Sun, 09 Aug 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 09 Aug 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
Warehouse fire
शहर कोतवाली क्षेत्र के हट्ठीमदारी मोहल्ले में शनिवार की रात अराजकतत्वों ने एक साड़ी की गोदाम का ताला तोड़कर उसमें आग लगा दिया। जिसके कारण वहां रखी सैकड़ों साड़ियां जलकर बर्बाद हो गईं।
विज्ञापन



घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंचे गोदाम के मालिक ने आसपास के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। रविवार को गोदाम मालिक अजमल ने शहर कोतवाल में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दिया है।
विज्ञापन



नगर क्षेत्र के हट्ठी मदारी मोहल्ला निवासी अजमल मकसूद पुत्र मकसूद का  अपने मोहल्ले में ही साड़ी का गोदाम है।
 जिसमें लूम भी चलता है। हर दिन की तरह शनिवार को अपने गोदाम को बंद कर अजमल कुछ दूर स्थित अपने घर चला गया।


इस बीच मोहल्ले के ही अराजकतत्वों ने उसकी गोदाम का ताला तोड़कर उसमें आग लगा दिया और वहां से भाग निकले। जिसके बाद वहां के लोगों के शोर मचाने पर लोग जुटे इतने में अजमल को भी आग लगने की घटना की जानकारी मिल गई। वो भी वहां भागा भागा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 मोहल्ले के लोगों की सहायता से किसी तरह से आग पर काबू पाया। अजमल ने बताया कि मोहल्ले के ही कुछ अराजकत्तवों ने आग लगाई है। जिसमें करीब 40 से 50 हजार रुपये की साड़ी जलकर बर्बाद हो गई। उसने इस संबध में शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed