फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Wall of caste will be demolished

ध्वस्त कर दी जाएगी जातिवाद की दीवार

Fri, 17 May 2019 11:11 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Fri, 17 May 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
Wall of caste will be demolished
भाजपा की जनसभा को संबोधित करते रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा। - फोटो : mau
 केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के करहा बाजार में चुनावी जनसभा में कहा कि इस बार के चुनाव में भी जातिवाद की दीवार ध्वस्त हो जाएगी। उन्होंने इस बार भी मोदी की सुनामी का दावा किया। साथ ही उन्होंने लोगों से मतदान की अपील भी की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि  पिछले पांच वर्षों में पीएम के काम से समाज का हर तबका भाजपा के साथ हैं। कहा कि आज किसान को खाद के लिए लाइन नहीं लगानी पड़ रही है। हर गांव को अधिक से अधिक बिजली देने का लगातार प्रयास किया है। उन्होंने गठबंधन के प्रत्याशी को एक माफिया का करीबी बताते हुए कहा कि अपने गृह जनपद में उसकी कोई पहचान नहीं है। दावा किया कि अपराध और भ्रष्टाचार के बल पर राजनीति करने वाले लोगों के मनसूबों को  देश की जनता और भाजपा कार्यकर्ता ध्वस्त कर देंगे। कहा कि जो कार्य 55 वर्षों में न हो सके थे, वह मात्र पांच वर्षों में संभव हुए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने दावा भी किया कि इस बार जातिवाद की दीवार ध्वस्त हो जायेगी। इस बार लहर नहीं, बल्कि मोदी की सुनामी है। गाजीपुर गठबंधन उम्मीदवार अफजाल अंसारी पर निशाना साधते हुए कहा जिन लोगों ने कोई काम नहीं कराया, सिर्फ अपराध किया। कहा कि लोग विकास के साथ सुरक्षा भी चाहते हैं। इसलिए घोसी की जनता19 मई को मतदान के दिन  घरों से निकल कर बूथों तक जरूर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सांसद हरिनारायन राजभर, एमएलसी यशवंत सिंह, विधायक श्रीराम सोनकर, जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय, मनोज राय, बिंदु सिंह, विजय नरायन शर्मा, दीनबन्धु राय, गनेश सिंह, बेचू सिंह, रमेश सोनकर, शैलेन्द्र सिंह, त्रिभुवन नारायण, संजय तिवारी, दयाशंकर सिंह, नागेन्द्र सिंह, सूरज सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed