फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Voting was done in the school for awareness

जागरूकता को स्कूल में कराया गया मतदान

Fri, 17 Dec 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Voting was done in the school for awareness
गर के सलाहाबाद मोड़ स्थित मऊ माडर्न स्कूल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत डीआईओएस कार्यालय - फोटो : MAU
मऊ। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को नगर के सलाहाबाद मोड़ स्थित मार्डन स्कूल में बच्चों को परिवार को जागरूक करने की शपथ दिलाने के साथ चुनाव प्रक्रिया आयोजित की गई। इस दौरान चुनाव के आयोजन में बच्चों ने बढ़-चढ़कर मतदान किया।जिला समन्वयक राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि अभियान का उद्देश्य है कि मतदान प्रक्रिया से सभी परिचित हों। सभी अपने मत के अधिकार को समझें। मतदान को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अपने मत का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। कार्यक्रम में बच्चों को शपथ दिलाई गई, साथ ही मतदान की पूरी प्रक्रिया समझाने के लिए मतदान भी कराया गया। विद्यालय परिसर में सुबह से ही मतदान के लिए बच्चों की लंबी कतार लगी रही। एक-एक कर बच्चे मतदान करते रहे। उनका मत मतपेटिका में बंद कर रख दिया गया। साथ ही उन्हें सूचना दी गई कि शुक्रवार को मतगणना कराकर विजेता प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि बच्चों को इस उम्र में जागरूक करने से आने वाले दिनों में ये बच्चे अपने घर के साथ-साथ औरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर प्रबंधक हामिद अनवर, मीना सिंह, फिरदौस, रेनू उपाध्याय, सीमा, अनीश सिंह, रुबीना, आमिर अनवर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed