फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Voting today , polling parties reached

मतदान आज, पोलिंग पार्टियां पहुंची

Wed, 28 Oct 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Wed, 28 Oct 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
Voting today , polling parties reached
विकास खंड फतेहपुर मंडाव में
विज्ञापन
गुरुवार को होने वाले पंचायत चुनावों के अंतिम चरण के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं।

 इस विकास खंड में कुल चार जिला पंचायत सदस्य और 104 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए मतदान हो रहा है। मतदान के दौरान 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट, एसडीएम मोहम्मदाबाद गोहना निगरानी करेंगे। वहीं छह जोनल मजिस्ट्रेट सुपरविजन में लगे रहेंगे।


विकास खंड फतेहपुर मंडाव में कुल 267 बूथ बनाये गए है। यहां कुल 1 एक 54 हजार 996 मतदाता चार जिला पंचायत और 104 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के भाग्य का फैसला करेंगे।

 जिला पंचायत के लिये चारों वार्डों में कुल 83 प्रत्याशी व 727 क्षेत्र पंचायत प्रत्याशी मैदान में हैं। जिला विकास अधिकारी गिरिजेश त्यागी ने बताया कि चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

इसके लिये अतिसंवेदनशील प्लस, अति संवेदनशील और इसके अलावा भी कुछ चिह्नित जगहों सहित 80  बूथों पर वीडियो कैमरे लगाये जायेंगे। इसके अलावा हर मोबाइल टीम के साथ वीडियो कैमरा से निगरानी रहेगी।

 विकास खंड दोहरीघाट में 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा उपजिलाधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना रामदुलारे के साथ  छह जोनल मजिस्ट्रेट और फतहपुर मंडाव में 14 सेक्टर व सात जोनल मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।

 जिसमें नगर मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय उप जिलाधिकारी घोसी जगदंबा सिंह, उप जिलाधिकारी मधुबन दयाशंकर शुक्ल के साथ डा. हरिचरण सिंह, आशुतोष मिश्रा, विनोद कुमार राय, विकेश कुमार सिंह शामिल हैं।

 बताया कि हमारा प्रयास रहेगा कि किसी भी आवश्यक सूचना पर हम अति शीघ्र पहुंच सके ऐसी योजना बनाई  गई है। इसके अलावा भारी संख्या में पुलिस बल और सेना के जवान तैनात रहेंगे।


 पार्टियों को रवाना करने पर प्रेक्षक राजेंद्र प्रसाद आईएएस डायरेक्टर प्रशिक्षण एवं सेवायोजन के अलावा जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, पुलिस कप्तान शिव प्रसाद, सी डीओ गिरिजेश त्यागी, एसडीएम दया शंकर शुक्ला, आरओ पीके त्रिपाठी आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed