फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Voting disrupted due to EVM, VVPAT defect

ईवीएम, वीवीपैट में खराबी से मतदान बाधित

Tue, 08 Mar 2022 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Voting disrupted due to EVM, VVPAT defect
चिरैयाकोट के राष्ट्रीय इंटर कालेज मतदान केंद्र पर मत देने के लिये खड़े मतदाता।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। सदर विधान सभा सहित चारों विधानसभा क्षेत्रों के कई बूथों पर मतदान के दौरान ईवीएम और वीवीपैट में खराबी आने से मतदान में बाधा आई। इससे कहीं आधा तो कहीं सवा घंटे तक मतदान रुका रहा। मुहम्मदाबाद गोहनाके ठकुरीपट्टी गांव के बूथ पर वीवीपैट की खराबी से सवा घंटे तक मतदान नहीं हो सका।
विज्ञापन

कोपागंज : घोसी विधानसभा के डांड़ी स्थित बूथ संख्या 74 और 75 पर ईवीएम में खराबी के चलते 55 मिनट तथा सरस्वती शिशु मंदिर में बूथ संख्या 412 का ईवीएम खराब होने से मतदान एक घंटे 20 मिनट देरी से प्रारम्भ हो सका। मुहम्मदाबाद गोहना : तुलसीपुर कुड़वा गांव के बूथ संख्या 213 पर वीवीपैट मशीन में खराबी लगभग एक घंटा मतदान बाधित रहा। इटौरा चौबेपुर गांव बूथ संख्या 14 पर वीवीपैट मशीन में खराबी पर इसे ठीक कराया गया। ठकुरीपट्टी गांव के बूथ पर ईवीएम मशीन हैंग हुई। बार-बार हैंग होने की सूचना मिलने पर दोपहर बाद 3 बजे तहसीलदार राहुल गुप्ता नई मशीन लेकर बूथ पहुंचे और मतदान शुरू कराया। मड़हा गांव स्थित एक मतदान केंद्र पर एक महिला मतदान कर्मी की तबीयत अचानक खराब हो गई। वहां दूसरा कर्मचारी भेजा गया। रानीपुर : क्षेत्र के प्राथमिक पाठशाला कमालपुर के बूथ संख्या 203 पर ईवीएम मशीन और प्राथमिक पाठशाला खीरखाड़ के बूथ संख्या 190 पर भी बीवी पैट खराब हुई। 45 मिनट तक मतदान बाधित रहा। अमिला : मधुबन विधान सभा क्षेत्र करपिया मलिक बंजारी बूथ संख्या 55 पर एक घंटा 15 मिनट में मात्र नौ वोट पड़ने के बाद ईवीएम मशीन खराब हो गई। सवा घंटा बाद पुन: दूसरी ईवीएम से मतदान शुरु कराया गया। उसरी खुर्द प्राथमिक विद्यालय पर बूथ संख्या 44 पर महज 18 वोट पड़ने के पश्चात 7.30 बजे ईवीएम खराब हो गई। 8.30 बजे दूसरी ईवीएम आने पर पुन: मतदान शुरू हुआ। शांतानंद स्वतंत्र भारत इंटर कालेज पर बूथ संख्या 48 पर वीवीपैट की खराबी 30 मिनट बाद दूर की जा सकी। बूथ संख्या 47 पर ईवीएम में खराबी आ गई। आधे घंटे बाद यहां दूसरी ईवीएम से मतदान शुरु हुआ। रतनपुरा : भुड़सुरी स्थित बूथ संख्या 484 पर सुबह ही ईवीएम खराब होने पर आधे घंटे मतदान बाधित रहा। चिरैयाकोट : प्राथमिक विद्यालय भाग एक पर बूथ संख्या 362 पर ईवीएम खराब होने से एक घंटे तक मतदान बाधित रहा। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने दूसरी ईवीएम मंगा कर मतदान चालू कराया। वलीदपुर : कबीराबाद बूथ संख्या139 पर मतदान शुरू होने के बाद 30 मिनट तक मशीन खराब हो गई। यहां मतदान आधे घंटे तक बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed