फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Voters will be able to come first in this election?

इस चुनाव में प्रथम आ सकेंगे मतदाता?

Wed, 16 Feb 2022 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Voters will be able to come first in this election?
मुहम्मदाबाद गोहना। विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर चुनाव आयोग एवं प्रशासनिक अधिकारी मतदाताओं को जागरूक करने में लगे हैं। इसके पूर्व इस क्षेत्र के मतदाता कभी भी मतदान में प्रथम नहीं आ सके हैं। विगत सात विधान सभा चुनावो में 2017 के चुनाव में सबसे अधिक 59.29 फीसदी मतदान का रिकॉर्ड है जबकि 2007 में सबसे कम 42.74 प्रतिशत का रिकार्ड दर्ज है। मुहम्मदाबाद गोहना सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में 1991 से अब तक हुए सात विधानसभा में पड़े मतों के आंकड़ों के अनुसार कुल 47.44 फ़ीसदी मतदान हुआ था। कुल 2,06,804 मतदाताओं में से 98,115 मतदाताओं ने वोट डाला था। 1993 के चुनाव में मत प्रतिशत में बढ़ा। इस बार कुल 51.06 प्रतिशत मतदान हुआ। 2,31,126 मतदाताओं में से 1,18,010 ने वोट दिए। 1996 के चुनाव में मतदान प्रतिशत में थोड़ा और बढ़ा। इस बार 57.45 फ़ीसदी मतदान का रिकॉर्ड बना। कुल 2,49,810 मतदाताओं में से 1,43,583 ने मतदान किया। इसके बाद 2002 के चुनाव में मतदाता उदासीन रहे। इस बार कुल 2,57,331 वोटरों में से 1,41,013 लोगों ने मतदान किया। इस बार मत प्रतिशत 54.78 ही दर्ज किया गया। 2007 के चुनाव में 12 फ़ीसदी गिरावट आई। केवल 42.74 फ़ीसदी ही मतदान हुआ। इसमें कुल 3,08,045 मतदाताओ का नाम सूची में शामिल था इसमे मात्र 1,31,735 मतदाताओं ने ही वोट दिया। 2012 के चुनाव में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई। इस बार 54.86 फ़ीसदी मतदान हुआ। 3,31,489 मतदाताओं में से 1,82,280 ने मतदान में सहभागिता किया 2017 के विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतदान हुआ। हालांकि इस बार भी मतदाता फर्स्ट डिवीजन पास नहीं हुए। इस बार कुल 59.29 फ़ीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 3,57,208 मतदाताओं में से 2,11,785 ने मतदान किया। 2022 के चुनाव के लिए मतदाताओं को जागरूक करने को लेकर तमाम कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। तो क्या इस बार मतदाता फर्स्ट डिवीजन पास हो सकेंगे। इसके के लिए सात मार्च तक इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed