फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Voters arrived to vote by crossing the river by boat

नाव से नदी पारकर मतदान करने पहुंचे मतदाता

Mon, 07 Mar 2022 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Voters arrived to vote by crossing the river by boat
रतनपुरा के ठैंचा गांव में नांव से वोट देने जाते रेता पुरवे के लोग।संवाद - फोटो : MAU
रतनपुरा। जिले के सुदूर इलाकों के मतदाताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह रहा। हालांकि कुछ लोग परेशानियां उठाते हुए पूरे जोश के साथ मतदान करने पहुंचे। रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के ठैंचा गांव के रेता पुरवे के मतदाताओं ने नाव से नदी पार किया और दो किलोमीटर पैदल चलकर ठैंचा प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर अपने मतों का प्रयोग किया। रेता पुरवा तमसा नदी के उस पार स्थित है। यहां 535 मतदाता हैं। रेता पुरवा से ठैंचा पहुंचने के लिए कोई भी पुल या पुलिया नहीं है। पीपा पुल का निर्माण पिछले काफी समय से अधूरा है। जिस कारण लोगों को बलिया के सराय भारती और गाजीपुर जनपद के सुरवत पाली, सिधागर घाट होते हुए लगभग 15 किलोमीटर चलकर पहुंचना पड़ता है। रेता पुरवे के मतदाताओं को मतदान के लिए नाव से नदी पार कर और दो किलोमीटर पैदल चलकर ठैंचा प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र पहुंचना पड़ा। ग्राम प्रधान सुभाष राजभर ने बताया कि जिला प्रशासन को पूर्व में ही अवगत कराया गया था, लेकिन इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed