फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Volunteers

वालंटियर्स तैनात करें खोलवा देंगे सभी दुकान

Tue, 12 May 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Volunteers
मऊ। जिला खुल सकता है। लेकिन शर्त होगी कि व्यापारी जिम्मेदारी लेकर दुकानों पर वालंटियर्स तैनात करें। जिससे सोशल डिस्टेंसिंग समेत कोरोना से बचाव के बारे में पूरी सतर्कता बरती जाए। यह बाते जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कहीं। जिलाधिकारी ने कहा कि कपड़े के साथ अन्य दुकानों को न खुलने की अनुमति देने के पीछे मकसद सिर्फ यह है कि इन दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होगा। जो कोरोना संक्रमण को बढावा देने के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में यदि व्यापार मंडल जिम्मेदारी लेकर दुकानों पर वालेंटियर्स की तैनाती करें तो प्रशासन की तरफ से पूरा बाजार खोलने का आदेश दिया जा सकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन के पास इतने आदमी नहीं है कि हर दुकानों पर एक-एक व्यक्ति की तैनाती की जाए। बोले व्यापार मंडल की तरफ से तैनात वालेंटियर ही भीड़ को नियंत्रित करेंगे। उन्होंने जिले के व्यापार मंडल के सभी संगठनों से अपील की कि वह अपनी बैठक कर सहमति पत्र उन्हें सौंप दें। बोले बिना अनुमति के यदि कोई दुकान खुली मिली तो उसके विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी से अपील किया कि बाहर से आने वालों की सूचना प्रशासन को उपलब्ध कराएं। ताकि आने वालें की जांच की जा सकें। बोले बाहर से आने वालो के साथ दुव्यर्वहार न किया जाए। क्योंकि वो आपके अपने है, विषम परिस्थितियों में वो परदेश से भागकर अपनों के बीच आए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed