फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Vivekananda inspire young minds

युवा मन की प्रेरणा हैं विवेकानंद

Wed, 13 Jan 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Wed, 13 Jan 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Vivekananda inspire young minds
स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मंगलवार को बच्चों ने उन्हें याद किया। फातिमा तिराहा स्थित किड्स केयर इंटरनेशनल स्कूल और भुजौटी स्थित किड्स किंगडम में जयंती मनाई गई ।
विज्ञापन



किड्स केयर इंटरनेशनल स्कूल मे सबसे पहले बच्चों ने स्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। जयंती पर बच्चों को संबोधित करते हुए स्कूल की प्रधानाध्यापक लघुता सिंह ने बच्चों से कहा कि स्वामी जी के जीवन से प्रेरणा लेकर हम अपना जीवन सफल बना सकते हैं।
विज्ञापन



इस अवसर बादल, मानवी, श्रेया, तेजस, उमंग, आकर्षिक, अरनव, आदर्शन आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं। वहीं भुजौटी स्थित किड्स किंगडम स्कूल मे स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्कूल की प्रधानाचार्य डा. ए जेहरा ने भी स्वामी जी के चित्र पर मार्ल्यापण किया।  इस दौरान मुख्य रूप से स्कूल की कोआडिनेटर स्वप्निल ठाकुर, रेखा खंडेलवाल, स्मृति सिंह, शैलेश, शशिकांत और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


इसी तरह से नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में मंगलवार को नगर के जीवनराम इंटर कालेज के सभागार में युवा सप्ताह का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य स्वामीनाथ पांडेय ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि हमारे देश में नवीन चेतना के संवाहक के रूप में स्वामी विवेकानंद का इस धरा पर अवतरण हुआ था।


स्वामीजी ने भारतीय दर्शन का समूचे विश्व में प्रचार प्रसार किया। इसी क्रम में कौशल विकास के जिला कोआर्डिनेटर सुनील राय ने कहा कि कैरियर और कार्य के क्षेत्र में ऐसे लोगों से हम मिल सकते हैं, जो हमें प्रेरित करते हैं।



 अनूठे व्यक्तित्व के लिए उनका व्यक्तित्व ही सबसे बड़ा प्रेरक होता है। विकल्प सेवा संस्थान के महासचिव नरेंद्र तिवारी ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द  का कहना था कि अपने व्यक्तित्व को मजबूत करने के लिए जीवन को एक व्यायामशाला की तरह समझें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed