फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Virendra Bahadur Pal President, Rishikesh Singh elected minister

वीरेंद्र बहादुर पाल अध्यक्ष, ऋषिकेश सिंह मंत्री निर्वाचित

Tue, 25 Jan 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Virendra Bahadur Pal President, Rishikesh Singh elected minister
मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की 22 सदस्यीय नई कार्यकारिणी के गठन के लिए सोमवार को हुए मतदान की मतगणना मंगलवार को संघ के पुस्तकालय भवन में पूर्वाह्न 11 बजे शुरू हुई। मतगणना में अध्यक्ष पद पर वीरेंद्र बहादुर पाल और महामंत्री पद पर ऋषिकेश सिंह निर्वाचित हुए। चुनाव परिणाम की अधिकृत घोषणा बृहस्पतिवार को संघ के पुस्तकालय भवन में आमसभा की बैठक में होगी। मतगणना को लेकर कचहरी परिसर में सीओ नगर धनंजय कुमार मिश्रा और शहर कोतवाल संजय कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिस और पीएसी तैनात रही। चुनाव परिणाम आते ही विजयी प्रत्याशियों को उनके समर्थकों ने फूल मालाओं से खुशी का इजहार करते हुए मिठाइयां बांटी।
विज्ञापन

चुनाव संचालन समिति एल्डर कमेटी के चेयरमैन दीनानाथ यादव और चुनाव अधिकारी इकबाल अहमद की ओर से जारी सूचना के अनुसार अध्यक्ष पद पर वीरेंद्र बहादुर पाल विजयी हुए उन्हें 394 मत मिले। इस पद पर लालजी पांडेय को 283 मत, संजय कुमार त्रिपाठी को 241 मत और वीरेंद्र प्रताप यादव को 64 मत प्राप्त हुआ। वहीं 20 मत अवैध घोषित हुआ। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुधीर कुमार मल्ल विजयी हुए, उन्हें 434 मत प्राप्त हुआ। इस पद पर योगेश कुमार गुप्ता को 276 मत तथा अशोक कुमार को 266 मत प्राप्त हुआ। महामंत्री पद पर ऋषिकेश सिंह विजयी हुए, उन्हें 411 मत प्राप्त हुआ। इस पद पर हरिद्वार राय को 377 मत तथा लक्ष्मीकांत यादव को 200 मत प्राप्त हुआ। वही 14 मत अवैध घोषित हुआ।
विज्ञापन

साधारण उपाध्यक्ष के 2 पदों पर अब्दुल कादिर 453 मत और विनय कुमार राजभर 413 मत पाकर विजयी हुए। इस पद पर हरिनारायण यादव को 369 मत तथा मोहम्मद मुकद्दस जरीफ को 314 मत प्राप्त हुआ। इस पद पर 22 मत अवैध हुआ। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पर राहुल कुमार यादव निर्वाचित हुए, उन्हें 593 मत मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पद पर दूसरे प्रत्याशी प्रशांत कुमार त्रिपाठी को 387 मत प्राप्त हुआ। वही 20 मत अवैध घोषित हुआ। संयुक्त मंत्री के 3 पदों पर मणिकांत मिश्र को 583 मत ,नरेंद्र प्रताप सुबोध को 511 मत तथा साबिर अली अंसारी को 434 मत प्राप्त हुआ, तीनों लोगों को विजयी घोषित किया गया। इस पद पर राजेश कुमार राय को 391 मत प्राप्त हुआ। वही 17 मत अवैध घोषित हुआ। कोषाध्यक्ष पद पर ज्योति रंजन भारती विजयी हुए, उन्हें 665 मत प्राप्त हुआ। दूसरे प्रत्याशी मुन्नीलाल को 309 मत मिला। वहीं 28 मत अवैध घोषित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed