फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Villagers protested against Chok Nala due to lack of cleanliness

सफाई न होने से चोक नाला को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

Tue, 16 Nov 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Villagers protested against Chok Nala due to lack of cleanliness
विकास खंड फतेहपुर मंडाव के कटघराशंकर ग्राम पंचायत में सफाई व्यवस्था न होने से गंदे पानी की निकासी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। साथ ही चेताया कि अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान न हुआ तो वह मजबूरन मधुबन तहसील पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

कटघराशंकर ग्राम पंचायत के कई पुरवों में घरों से निकलने वाला गंदा पानी की निकासी को लेकर बनी नाले-नालियों की सफाई काफी समय से नहीं हुई। इसके चलते नाले-नालियों चोक पड़ी हुई, जिससे गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। कई बार शिकायतों के बाद इसको लेकर कोई सुनवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार केे कटघराशंकर धोबीगली पर जमकर प्रदर्शन करते हुए समस्या समाधान की मांग किया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि शिकायत के बाद उनकी समस्या को दूर करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। इसके चलते गंदे पानी के जलजमाव से संक्रमिक रोग के फैलने की संभावना बनी हुई। चेताया कि शीघ्र ही समस्या का समाधान न हुआ तो वह मजबूरन मधुबन तहसील पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में दिनेश, लौजारी, रजनीश, समुंद्री, रीना देवी, कांता, तारा देवी सहित दूसरे ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed