{"_id":"61c601804b235f205d390f6a","slug":"villagers-protested-against-bad-road-mau-news-vns629782675","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब सड़क को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब सड़क को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। गड्ढामुक्त सड़कों का दावा जिले में कहीं भी धरातल पर पूरा होते नजर नहीं आ रहा है। हालात यह है कि जिले में कई बदहाल सड़कें वाहन चालकों के साथ राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन रहे है। शुक्रवार को मधुबन तहसील के पांच किमी लंबे सड़क मार्ग परसुपार-चंद्रापार मार्ग की मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एक घंटे तक जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेताया कि जल्द ही मार्ग का मरम्मत कार्य न होने की स्थिति में उनके द्वारा जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे परसुपार-चंद्रापार सड़क मार्ग पर इंद्रपाल के नेतृत्व में अमरपाल, मुनेंद्र सिंह, भूरे सिंह, मुकेश शर्मा, वीर सिंह सहित 20 से ज्यादा ग्रामीणों ने प्रशासन के नारेबाजी कर आक्रोश जाहिर किया। दरअसल इस बदहाल सड़क के मरम्मत की मांग को लेकर काफी समय से ग्रामीण मरम्मत की मांग कर रहे है, बावजूद इसको लेकर न तो तहसील प्रशासन सुधि ले रहा है न ही जिला प्रशासन।
ग्रामीणों ने बताया कि पांच किमी लंबे इस सड़क मार्ग पर हर एक फीट पर गहरे गड्ढे बने हुए है, जिससे आए दिन हादसे होते रहते है। सबसे ज्यादा रात के समय होती है जब इन गड्ढों में फंसकर दो पहिया वाहन चालक सड़क हादसे के शिकार होते है। चेताया कि अगर जनहित में इस सड़क मार्ग के दुरस्तीकरण को लेकर शीघ्र प्रयास शुरू नहीं किया गया तो ग्रामीण जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।