फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Villagers demonstrated when Kopaganj-Sahoj road was closed

कोपागंज-सहरोज मार्ग बंद होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 19 Jan 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated when Kopaganj-Sahoj road was closed
मऊ। एनएचआई द्वारा मंगलवार को कोपागंज-सहरोज मार्ग बंद किए जाने की सूचना पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन की सूचना होने के बावजूद भी एनएचआई का अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा जिससे किसान और भी खिन्न हो गये। कोपागंज कस्वा से एनएचआई से होकर सहरोज को जाने वाली मार्ग को एकाएक मंगलवार को बंद किये जाने की सूचना जैसे ही किसानों को लगी। सहरोज गांव के पूर्व प्रधान योगेश राय के नेतृत्व में किसानों ने एनएचआई पर पहुंचकर जाम लगाते हुए एनएचआई विभाग के विरुद्ध नारेवाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन

किसानों का कहना था कि गत माह पूर्व जब एनएचआई विभाग का कार्य रोका गया था तो मौके पर पहुँचे विभागीय अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि उक्त मार्ग पर किसानों को आवागमन के लिए रास्ता देने के बाद ही उसे बंद किया जायेगा । लेकिन ऐसा नही हुआ बिना रास्ता दिए ही मार्ग को बंद किया जा रहा है जिसे किसान कतई नही होने देंगे। किसानों का कहना था कि अगर एनएचआई तत्काल इसका विकल्प नही बनाई तो बड़ा आंदोलन होगा। प्रदर्शन करने वालों में राजेश कुमार चौधरी, डब्बू तिवारी, प्रताप यादव, डिंपल राय, राम शब्द, लक्ष्मण ,संजू, रमाकांत यादव, कमलाकांत यादव ,रामानंद यादव ,राजेश यादव ,सरवन यादव, हरिश्चंद्र यादव आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed