{"_id":"6442ce99e1bf0c71c3049a9c","slug":"villagers-demonstrated-for-not-filling-pits-left-by-laying-pipelines-mau-news-c-20-1-165570-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पाइपलाइन बिछाकर छोड़े गड्ढे नहीं भरने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पाइपलाइन बिछाकर छोड़े गड्ढे नहीं भरने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
जल निगम की ओर से पाइपलाइन बिछाकर गांवों में पेयजल की बेहतर सुविधा की कवायद की जा रही है। लेकिन पाइपलाइन बिछाकर छोड़े गए गड्ढों के कारण लोगों का चलना दुश्वार हो गया है। यही हाल दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के नियाईपुर, पनईल, बेहटा और सियरही ग्राम पंचायत का भी है। नियाईपुर के ग्रामीणों ने शुक्रवार को गांव में ही जल निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे राजेश यादव, धीरज यादव, मुसाफिर यादव, रामानंदन, जंगली, अजीत, मुकुंद ग्रामीणों का कहना था चार माह पूर्व जल निगम के ठेकेदार द्वारा पाइपलाइन बिछाने के लिए गांव की सड़कें खोद दी गईं। चार माह बीत जाने के बाद भी टूटी सड़कों को बनाया नहीं गया। अब सड़कों पर चलना दुर्घटना का सबब बन रहा। सड़कों पर तीन से चार फीट तक गहरे गड्ढे खोदे गए हैं।
गांव में शादी विवाह का समय आ गया है। लोगों को जाने आने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जल्द ही गड्ढों को भरकर सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो बारिश को समय स्थिति और खराब हो जाएगी।
विज्ञापन
गांव में शादी विवाह का समय आ गया है। लोगों को जाने आने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जल्द ही गड्ढों को भरकर सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो बारिश को समय स्थिति और खराब हो जाएगी।
विज्ञापन