फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Villagers demonstrated against the bad road

बदहाल सड़क के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 10 Apr 2022 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated against the bad road
फतहपुर मंडाव। मधुबन तहसील क्षेत्र के काठतराव में ग्रामीणों ने रविवार को सड़क की बदहाली को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बेलौली से भीमपुरा मार्ग बलिया बार्डर के जुड़नपुर तक सड़क तीन किलोमीटर सड़क पर गड्ढा होने के चलते आवागमन में दिक्कतें का सामना करना पड़ रहा है। इससे आए दिन लोग चुटहिल हो रहे हैं। सड़क खराब होने से क्षेत्र का विकास ठप हो गया है। बीच रास्ते में ही वाहन का टायर पंक्चर हो जाने से गंतव्यत तक पहुंचने में काफी समय लग जा रहा है। विभागीय अधिकारियों को शिकायत के बाद भी सड़क पर मरम्मत कार्य नहीं कराया जा सका है। समस्या का अविलंब समाधान नहीं किया गया तो हम लोग चुप नहीं बैठेंगे। प्रदर्शन करने वालों में विवेक सिंह, जाफर अहमद, साहिल गोस्वामी, अमन गोस्वामी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed