{"_id":"61be2d95f5477e26a35e7191","slug":"villagers-demonstrated-against-irregularities-in-ration-distribution-mau-news-vns6286959157","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन वितरण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन वितरण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। मुहम्दाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के रानीपुर ब्लाक के ब्राह्मण पूरा गांव में सरकारी कोटे की दुकान पर राशन वितरण में गड़बड़ी को लेकर शनिवार को गांव के सैकड़ों कार्डधारक महिलाओं और पुरुषों ने संपूर्ण समाधान दिवस पर कोटेदार के खिलाफ धरना दिया। कार्ड धारकों ने कोटा निरस्त किए जाने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कोटेदार आए दिन एक किलो से लेकर पांच किलो राशन की घटतौली करता है, विरोध करने पर दुर्व्यवहार किया जाता है। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। रानीपुर ब्लाक के ब्राह्मण पूरा गांव के सैकड़ों लोगों ने शनिवार को तहसील पर मौजूद संपूर्ण समाधान दिवस पर मौजूद जिलाधिकारी को अपने गांव के कोटेदार के खिलाफ शिकायत किया। शिकायत कर्ताओं का कहना है कि उक्त कोटेदार द्वारा आए दिन राशन कार्ड धारकों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। साथ ही राशन तौल में भी कमी की जाती है। कहा कि पूर्व में इसकी शिकायत किए जाने पर जून माह में उक्त कोटा की जांच की गई। शिकायत सही मिलने पर कोटे की दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया था। इस बीच कोटेदार ने जोड़ तोड़ कर अपनी दुकान पुन: बहाल करा लिया है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अक्टूबर में मंडलायुक्त से कोटा की शिकायत की गई। तहसीलदार की जांच में सैकड़ो कार्डधारकों ने अनियमितता की शिकायत किया है लेकिन अभी तक कोई कारवाई नही की गई है। कार्ड धारकों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी और जिला पूर्ति अधिकारी को शिकायत की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। प्रदर्शनकारियों में प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सुमित, सुदामा, रमेश, रामविजय, सुमित्रा, संजाफी, संतोष कुमार समेत सैकड़ो कार्डधारक शामिल रहे।