फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Villagers' announcement will not stop the level crossing

ग्रामीणों का एलान नहीं बंद होने देंगे समपार

Fri, 06 May 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Villagers' announcement will not stop the level crossing
कोपागंज। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम सभा लाड़नपुर के पुरवा चेरा राम का पूरा में रेलवे लाइन पर स्थित समपार पर अंडरब्रिज की मांग को लेकर शुक्रवार की सुबह ग्राम प्रधान सूर्यभान चौहान की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि वह अंग्रेजों के शासनकाल से चले आ रहे सपमार को बंद नहीं होने देंगे। कहा इसके बदले अंडरपास बनाया जाए। बैठक में कई गांवों के ग्रामीणों के साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, गोरक्ष प्रान्त के मंत्री अखिलेश तिवारी और किसान नेता देवप्रकाश राय मौजूद थे। बैठक में अंडरब्रिज की मांग को लेकर आंदोलन की रुपरेखा बनाई गइ और इसके लिए संघर्ष समिति बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया। जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने इसके लिए 5000 रुपये की धनराशि देने की घोषणा की। वक्ताओं ने कहा कि अंग्रेजी शासन काल में बना रेलवे समपार उस समय में भी इस क्षेत्र की जरूरत थी। रेलवे द्वारा इस समपार को बंद करना यहां के निवासियों के साथ अन्याय होगा जिसको ग्रामीण कत्तई बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस समपार पर अंडरब्रिज के निर्माण के लिए विगत बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी से मुलाकातकर ज्ञापन दिया गया। अगर आगे जरूरत पड़ी तो मऊ से लेकर दिल्ली तक इसके लिए कूच किया जायेगा। इस दौरान भाजपा नेता प्रमोद राय, किसान नेता महेंद्र यादव ,समीर त्रिपाठी धर्मेंद्र त्रिपाठी सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे। मालूम हो कि क्षेत्र के लाडनपुर के पुरवा चेरा राम का पूरा में रेलवे लाइन पर बने समपार से दर्जनों गांवों लाडनपुर, कटवांस, इंदारा, जयहिंद पुर देवकली विशुनपुर आदि गांवों के ग्रामीणों का आवागमन रहता है। एक सप्ताह पूर्व इस समपार को बंद करने आई रेलवे की टीम को ग्रामीणों के प्रबल विरोध के बाद वापस लौटना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed