फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Village headman beaten by mongrels, four sued

ग्राम प्रधान को मनबढ़ों ने पीटा, चार पर मुकदमा दर्ज

Fri, 26 Jun 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Village headman beaten by mongrels, four sued
कोपागंज। थाना क्षेत्र के कोपाकोहना गांव में शुक्रवार को ग्राम प्रधान को मनबढ़ों ने मारपीट कर घायल कर दिया। प्रधान आंगनबाड़ी केंद्र खाली कराने गया हुआ था। लोगों ने बीच बचाव कर ग्राम प्रधान को मनबढ़ों से बचाया। पीड़ित प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे में कोपागंज थाना क्षेत्र के कोपाकोहना निवासी तथा ग्राम प्रधान बुद्धिराम राजभर ने बताया कि ग्रामसभा के मौजा पुराने कोपा में एक आगनबाड़ी केंद्र का निर्माण किया गया है। गांव के ही अजीत गुप्ता, हरजीत गुप्ता मुन्ना गुप्ता और हनुमान गुप्ता उस आंगनबाड़ी केंद्र में चारपाई पंखा और अन्य सामान रखकर ताला बंदकर जबरदस्ती कब्जा किये हुए है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह जब वह पहुंचा और मनबढ़ों से आंगनबाड़ी केंद्र खाली करने को कहा, जिससे केंद्र की रंगरोगन किया जा सके। इस पर आरोपियों ने उससे मारपीट शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान को बचाते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रधान को सीएचसी कोपागंज में इलाज के लिए भेजा। प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed