फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Vicious criminals

शातिर अपराधियों पर पुलिस की नजर टेढ़ी

Tue, 12 May 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Vicious criminals
मऊ। जनपद में हाल में हुई अपराधिक घटनाओं में शामिल अपराधियों पर पुलिस की नजर टेढ़ी हो गई है। कोपागंज और घोसी कोतवाली क्षेत्र में घटित घटनाओं में लिप्त सात आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक अधीक्षक अनुराग आर्य ने पुरस्कार घोषित कर दिया है। इनके अलावा घोसी में आठ आरोपियों की हिस्टीशीट खोल दिया है। एसपी ने बताया कि जनपद में कानून व्यवस्था और सुदृढ़ करने के के लिए लगातार चलाये जा रहे विभिन्न प्रकार के अभियानों के क्रम में कोपागंज थाने में फायरिंग और मारपीट के मामले में आरोपी सहरेेज निवासी अंकुर राय ,मनीष राय ,अखण्ड प्रताप राय पर 25-25 हजार रुपये पुरस्कार घोषित किया गया है।जबकि काछी कला निवासी दिव्यांशु राय पर 10 हजार रुपये पुरस्कार घोषित किया गया है। घोसी कोतवाली में लाकडाउन उल्लंघन ,धोखाधड़ी और गोवध निवारण अधि नियम ,पशु क्रूरता अधिनियम और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम में फरार वांछित आरोपियों करीमुद्दीनपुर निवासी फिरोज कुरैशी और अनीस कुरैशी, नसीम अहमद उर्फ भुल्लू पर पांच - पांच हजार रुपयों का पुरस्कार घोषित किया गया है। एसपी ने बताया कि विभिन्न थानों में आरोपी आठ बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। घोसी कोतवाली के बड़ा गांव निवासी जुल्फेकार, संजय मल्लाह,शहर कोतवाली के संदीप श्रीवास्तव , मुगलपुरा निवासी मतीउर्रहमान हलधरपुर थाने के अमरपुरा निवासी जमीर , कोपागंज थाने के सहरोज निवासी अखण्ड प्रताप राय, चिरैयाकोट थाने के युुुसुफाबाद निवासी अब्दुल मन्नान, हलधरपुर थाने के सिधवल निवासी संजय यादव की हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed