फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   VHP activists demonstrate against government

शासन के खिलाफ विहिप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Tue, 07 Apr 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Tue, 07 Apr 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
VHP activists demonstrate against government
बेमौसम बारिश व ओला वृष्टि से व्यापक पैमाने पर हुए नुकसान के बाद भी किसानों की सुधि नहीं लिए जाने के विरोध में विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।  राज्यपाल को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन



प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बेमौसम बारिश तथा आंधी तूफान तथा ओला वृष्टि से जनपद में व्यापक पैमाने पर रबी फसल का नुकसान हुआ है,


लेकिन किसानों को मुआवजा देना तो दूर शासन प्रशासन की ओर से सुधि तक नहीं ली जा सकी है। केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के चलते किसानों की समस्याएं बढ़ती ही जा रही है।
विज्ञापन



बारिश से फसलों का व्यापक पैमाने पर नुकसान हुआ है लेकिन प्रशासन की ओर से कराए गए सर्वे में नाम मात्र नुकसान दिखाए जाने से किसान अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 फसल बर्बादी के शिकार किसानों का कर्जा माफ किया जाए। फसलों की बर्बादी से आहत किसान आत्महत्या करने की स्थिति में पहुंच गए हैं। 50 प्रतिशत नुकसान पर मुआवजा देने की शर्त को समाप्त कर किसानों की नुकसान फसल का मुआवजा प्रदान किया जाए।



 अंत में राज्यपाल को संबोधित  गोवंश की तस्करी पर पूर्णतया रोक लगाने, शहर के अंदर पर अवैध निर्माण पर रोक लगाने सहित छह सूत्री ज्ञापन अतितिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed