फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Verification work completed in UP Board exam, ongoing fiddling

यूपी बोर्ड परीक्षा में सत्यापन कार्य पूरा, चल रही फिडिंग

Fri, 10 Dec 2021 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Verification work completed in UP Board exam, ongoing fiddling
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 की तैयारी तेज हो गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की गाइड लाइन के अनुसार परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए विद्यालयों की मैपिंग और जियो टैगिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। जिले के समस्त माध्यमिक विद्यालयों से बोर्ड की वेबसाइट पर आधारभूत सुविधाओं की सूचना अपलोड करने के बाद जिला प्रशासन द्वारा गठित तहसील स्तरीय टीम ने सत्यापन कार्य पूरा कर लिया है। दो तहसीलों से रिपोर्ट मिलने के बाद फीडिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। फीडिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद बोर्ड से परीक्षा केंद्रों का निर्धारण होगा।
विज्ञापन

जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों से बोर्ड की वेबसाइट पर आधारभूत सुविधाओं की सूचना अपलोड कर दिए जाने के बाद जिला प्रशासन से तहसील स्तरीय टीम ने सत्यापन कार्य पूरा कर लिया है। विभाग की तरफ से सत्यापन रिपोर्ट को ऑनलाइन कर दिया जाता है। मधुबन तथा घोसी तहसील से सत्यापन रिपोर्ट मिल जाने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में स्कूलवार सत्यापन रिपोर्ट को फीडिंग करने की प्रक्रिया चल रही है। फीडिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद बोर्ड से परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन

कोरोना गाइड लाइन में एक केंद्र पर कम से कम 250 और अधिकतम 1200 छात्रों को छह-छह फीट की दूरी पर बैठाने की व्यवस्था की जानी है। आंकड़ों के अनुसार जिले में 16 राजकीय, 67 सहायता प्राप्त सहित 434 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय हैं। वर्ष 2022 में यूूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा में हाईस्कूल में 44239, इंटरमीडिएट में 35679 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 दिसंबर तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 परीक्षा केंद्र हो चुके हैं डिबार
मऊ। कोरोना संक्रमण के चलते वर्ष 2021 मेें बोर्ड परीक्षा नहीं हो पाई थी। इसके पूर्व विभिन्न अनियमितताओं के चलते बोर्ड की तरफ से 10 परीक्षा केंद्रों को डिबार किया जा चुका है। उदयनारायन इंटर कालेज उमापुर, विक्रम बाउमावि बोझी, गुरु जगदीश सिंह बैजनाथ पहलवान इंका सरवां, मां इंद्रासनी देवी इंका इसहाकपुर सरकंडा, सत्यराम इंटर कालेज गौहर, तेतरी देवी उमावि लुुदुही गहीरी बगली पिजड़ी को 2019-21 तक के लिए डिबार किया गया है। इसी क्रम में महर्षि दयानंद इंका लखनी मुबारकपुर, वनअवध इंका ललितपुर लुदुही, जय मां विंध्यवासिनी उमावि ढांढाचवर को 2018-20 तक के लिए डिबार किया गया है। रामधनी शिक्षण संस्थान इंका रसूलपुर पलिगढ़ को 2020-22 तक के लिए डिबार किया गया है।

जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि आधारभूत सुविधाओं का सत्यापन कार्य पूरा हो गया है।तहसील से सत्यापन रिपोर्ट मिलनी शुरू हो गई है। मधुबन, घोसी तहसील से सत्यापन रिपोर्ट मिल गई है। फीडिंग प्रक्रिया चल रही है। शीघ्र ही सभी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed