{"_id":"695ac14790cc11fe100c9486","slug":"vending-zone-in-eight-years-only-three-places-could-be-marked-instead-of-five-mau-news-c-295-1-svns1028-138831-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेंडिंग जोन : आठ साल में पांच की जगह तीन स्थान ही कर पाए चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेंडिंग जोन : आठ साल में पांच की जगह तीन स्थान ही कर पाए चिह्नित
विज्ञापन
नगरपालिका प्रशासन ने नगर को जाम मुक्त बनाने के लिए वेंडिंग और नाॅन वेंडिंग जोन निर्धारित करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। नगर के तीन स्थानों पर वेडिंग जोन बनाए बनाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। नगरपालिका के अधिकारी 8 साल में वेडिंग जोन के लिए पांच की जगह तीन स्थान ही तय कर पाए हैं। नगर पालिका प्रशासन के अनुसार आजमगढ़ मोड़ के पास, ब्रह्मस्थान, सहादतपुरा में वेंडिग जोन बनाने की कवायद अंतिम चरण में है। वहीं, मिर्जाहादीपुरा चौक, भीटी तिराहा, सोनीधापा इंटर काॅलेज के सामने वेंडिग जोन बनाने के लिए सर्वे प्रक्रिया चल रही है। वेंडिंग जोन में जल्द ही शर्तो के साथ एक हजार पटरी व्यवसायियों को स्टाॅल आवंटित किए जाएंगे। इससे शहर के 10 हजार लोगों को जाम से राहत मिलेगी। उप्र पथ विक्रेता नियामवली लागू होने के बाद से वेडिंग जोन की कवायद बीते 2017 से नगर पालिका प्रशासन की ओर से जारी है।
नगर के जिला अस्पताल, आजमगढ़ मोड़, भीटी, मिर्जाहादीपुरा चौक, फातिमा तिराहा, बाल निकेतन सहित विभिन्न स्थानों पर दोनों पटरियों पर पटरी दुकानदारों के अतिक्रमण से जाम की स्थिति रहती है। इससे शहरवासी रोजना परेशानी होती है। शहर के आजमगढ़ मोड मार्ग पर डिवाइडर बन जाने के बाद भी सड़क के दोनों ओर वाहनों की पार्किंग से सड़क संकरी हो गई है। इससे भारी वाहन गुजरने के चलते आवागमन बाधित हो जाता है। नगरपालिका प्रशासन ने नगरवासियों को जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए आजमगढ़ मोड़ के पास, ब्रह्मस्थान, सहादतपुरा में वेंडिग जोन बनाने की तैयारी कर रही है। अनुसार वेंडिंग जोन का चयन कर उनका जीआई टैग लैंडमार्क होना है। जगह नियत न होने के कारण ठेला व खोमचा वाले एक स्थान से दूसरे स्थान पर भ्रमण करते रहते हैं। इससे बाजारों में जाम लगता है। वहीं पथ विक्रेता अनिल, नसीम, सोनू, सुनील का कहना है कि यदि उनको उस स्थान से हटाया जाए तो यह भी बताया जाए कि किस स्थान पर उन्हें दुकान लगाने का स्थान मिल रहा है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार का कहना है कि जमीन चिंहित न होने और दूसरे कई बाधा से प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। अभी वेंडिंग जोन के लिए तीन स्थान चिह्नित किए गए हैं। आगे की प्रक्रिया जारी है।