फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Vehicle will be confiscated for park at Tiraha, intersection: City Magistrate

तिराहा, चौराहा पर वाहन, ठेला खड़ा करने पर होगा जब्त: नगर मजिस्ट्रेट

Fri, 20 May 2022 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
Vehicle will be confiscated for park at Tiraha, intersection: City Magistrate
मऊ। सरकार की तरफ से सड़कों पर अतिक्रमण हटाने के फरमान पर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी की तहत नगरपालिका तथा नगर पंचायतों में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ व्यापारियों और दुकानदारों की बैठक शुरू हो गई है। जिलाधिकारी अरुण कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन की अध्यक्षता में शहर कोतवाली परिसर में व्यापारियों व ठेला, टैक्सी मालिकों के साथ बैठक हुई। इसमें नगर मजिस्ट्रेट ने चेतावनी दी कि चौराहे पर कोई भी ठेला अथवा वाहन नहीं खड़ा करेगा, यदि करता है तो जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका टैक्सी खड़ा करने, ठेले-खोंमचेवालों और छोटे व्यापारियों के लिए वैकल्पिक स्थल चिह्नित करें तथा वैकल्पिक व्यवस्था बनाएं। दुकान के अंदर ही दुकानदार अपना सामान रखे, सड़क पर न फैलाएं अन्यथा जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। दोहरीघाट: स्थानीय थाने में एसडीएम घोसी सुरेश कुमार के नेतृत्व में कस्बे में अतिक्रमण हटाने को लेकर बैठक हुई। एसडीएम ने अधिशासी अधिकारी सहित पुलिस प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। चिरैयाकोट: सरकार की तरफ से सड़क पर पार्किंग सहित अवरोध को हटाने के संबंध में एक मैरेजहाल में स्थानीय दुकानदारों और संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। एसडीएम मनोज कुमार तिवारी ने कहा की कोई भी दुकानदार निर्धारित दुकान में ही सामान रखेगा। ठेला , खोंमचा सड़क की पटरी तक रखकर बाजार में जाम लगाने की स्थिति में सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर को साफ सुथरा रखने में नगर वासियों व दुकानदारों की अहम भूमिका होती है , इस लिए सड़क पर किसी भी प्रकार की कूड़ा , कचरा दिखाई नही देना चाहिए। नगर पंचायत सीमा क्षेत्र में आने वाली गलियों व सड़कों पर किसी भी प्रकार का पक्का निर्माण सीढ़ी, चबूतरा का निर्माण न करें। लेनदेन डिजिटल ईपेमेंट के माध्यम से करें। इसकी समय-समय पर जांच की जाएगी। निर्देशों का पालन नही किये जाने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी। इस अवसर पर एसडीएम, सीओ , नगर ईओ और थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र के अलावा व्यापारी शिवचंद साहू, अब्दुल्लाह खान, मनोहर यादव, रामनयन यादव, अशोक यादव, संतोष कुमार वर्मा, मनोज जायसवाल, गोबर्धन सोनकर, राजू रस्तोगी प्रकाश सोनकर,रवि सोनकर बृजवासी पटवा आदि उपस्थित रहे। वलीदपुर: सरकार की तरफ से अतिक्रमण हटाने के संबंध में दिए गए निर्देश के बाद उपजिलाधिकारी मनोज कुमार तिवारी ने नगर पंचायत के सभागार में दुकानदारों के साथ बैठक की। इस मौके पर एसडीएम ने कहा कि कोई भी दुकानदार अपनी दुकान के अंदर ही अपना समान रखें। नगर पंचायत सीमा क्षेत्र में आने वाली सड़कों पर किसी भी प्रकार का निर्माण, अस्थाई निर्माण, सीढ़ी, चबूतरा आदि का कब्जा हटाया जाएगा। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी नितेश गौरव, मोहम्मद सलीम, राजेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed