फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Vehicle collided with bike, driver died

Mau News: वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, चालक की मौत

Fri, 04 Jul 2025 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Vehicle collided with bike, driver died
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बकवल मोड़ के पास बृहस्पतिवार की देर रात एक बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार पदुम राम की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पदुम राम (22) सरायलखंसी थाना क्षेत्र के परसपुरा गांव का निवासी निवासी था। तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह गाड़ी ड्राइवर था। बृहस्पतिवार को बलिया मोड़ स्थित एक पूजा में सम्मिलित होने गया हुआ था।
विज्ञापन

वापस देर रात एक बजे के करीब घर आने के दौरान अभी वह अपने गांव के पास स्थित बकवल मोड़ के पास पहुंचा ही था कि एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने पुलिस को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। हादसे में युवक घायल : करहां। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मालव गांव में करहां-जहानागंज मार्ग पर शुक्रवार को बाइक पलटने से युवक घायल हो गया। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। मालव गांव निवासी आयुष्मान मौर्य बाइक से सामान लेने गया था। दुकान से कुछ ही दूरी पर अचानक ब्रेक लगाने से बाइक फिसलकर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed