{"_id":"5c815e0fbdec22144424695c","slug":"vegetable-vendor-dies-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता की मौत
Thu, 07 Mar 2019 11:38 PM IST
पवन सिंह
mau
mau
Published by: पवन सिंह
Updated Thu, 07 Mar 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
रामनगर चट्टी पर वाहन की चपेट में आने से सब्जी विक्रेता की मौत के बाद विलाप करते परिजन।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रामनगर चट्टी पर बुुधवार की रात नौ बजे के करीब सड़क पार कर रहें सब्जी विक्रेता को अनियंत्रित कार ने धक्का मार दिया। इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
सब्जी विक्रेता लोचन पुत्र सुखराज दोहरीघाट थाना क्षेत्र के भगवान चक गांव का निवासी था। वह रामनगर चट्टी पर सब्जी की दुकान लगाने का काम करता था। इसी दुकान के सहारे वह परिवार का भरण पोषण करने का काम करता था। बुधवार की शाम दुकान आदि बंद करने के बाद सब्जी विक्रेता अपने घर चला गया। रात को किसी काम से वह रामनगर चट्टी पर आया। इस दौरान सड़क पार करने के दौरान आजमगढ़ की तरफ से आ रही कार की चपेट में आ गया। इस दुर्घटना में लोचन को गंभीर चोटे आई। परिवार के सदस्य उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट ले गए। जहां घायल की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
परिवार के सदस्य घायल को जिला अस्पताल ले जा रहें थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सब्जी विक्रेता की मौत की सूचना मिलने पर उसके घर पर कोहराम मच गया। परिवार के लोग मृत व्यक्ति के शव को लेकर दोहरीघाट थाने पहुंचे। जहां घटना से अवगत होने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोचन की मौत के बाद परिवार के सदस्यों के सामने रोजी रोटी का संकट छा गया है। लोचन के परिवार में उसकी पत्नी प्यारी देवी के साथ बच्चे है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। दूसरी तरफ पुलिस कार को कब्जे में लेकर थाने खड़ी की है।