{"_id":"615896668ebc3e0def3d962d","slug":"vegetable-crops-destroyed-due-to-heavy-rain-mau-news-vns615030079","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश से सब्जियों की फसलें चौपट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश से सब्जियों की फसलें चौपट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। मधुबन तहसील क्षेत्र में दो दिनों से हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश ने तहसील क्षेत्र के विभिन्न अंचलों में सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दिया है। तेज हवाओं के साथ बारिश के चलते विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई है। कई जगहों पर पेड़ धराशायी हो गए हैं। मूसलाधार बारिश से किसानों की सब्जी की खेती पानी में डूबकर नष्ट हो गई है। हालांकि इस मूसलाधार बारिश से कितनी क्षति हुई है। अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।
राजस्व अधिकारियों का कहना है कि बारिश थमने के बाद ही हुए नुकसान का सही आंकलन किया जा सकता है। लगातार हो रही बारिश से सब्जी की खेती करने वाले किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। व्यवसाय के रूप में अपनी आजीविका चलाने वाले किसानों की सब्जी की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है। बारिश के चलते उनके खेतों में जलजमाव हो गया है।
वहीं, व्यापक स्तर पर लौकी, नेनुआ, खीरा,करैला, हरा मिर्चा, तरोई, बोरो आदि सब्जी की फसलें सड़ने के कगार पर हैं। किसानों का कहना है कि एक ओर कोरोना की मार से खेतों में पैदा होने वाली सब्जियों को औने-पौने दाम पर उन्हें बेचकर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण चल रहा है। अब लगातार हो रही बारिश ने इन फसलों को भी अपने आगोश में ले लिया है।
विज्ञापन
वहीं कटघरा शंकर के रौजा विद्युत उपकेंद्र से शुक्रवार से ही बिजली आपूर्ति नही आने से दर्जनों गांव अंधेरे में है। वहीं मर्यादपुर बाजार के व्यापार मंडल के महामंत्री अनिल वर्मा, सोनू गुप्ता, राजू मद्देशिया, बब्लू मद्देशिया आदि का कहना है शुक्रवार से बिजली आपूर्ति बाधित होने के चलते संबंधित कार्य ठप हो गये हैं।