फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Vedant Cricket Club defeated Mau Cricket Academy by 156 runs.

Mau News: वेदांत क्रिकेट क्लब ने मऊ क्रिकेट एकेडमी को 156 रनों से हराया

Tue, 06 Oct 2026 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Vedant Cricket Club defeated Mau Cricket Academy by 156 runs.
नगर के सहादतपुरा ​स्थित क्रिकेट मैदान पर आयोजित मैच में शाट लगाता बल्लेबाज। संवाद
मऊ। नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर मंगलवार को मऊ क्रिकेट एकेडमी मऊ और वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ के अंडर-19 खिलाड़ियों के बीच 40-40 ओवरों का मैच खेला गया, जिसमें वेदांत क्रिकेट क्लब ने मऊ क्रिकेट एकेडमी को 156 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। अच्छे प्रदर्शन के लिए वेदांत क्रिकेट क्लब के यश रघुवंशी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

मैच में वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ के कप्तान विवेक सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजों ने इस निर्णय को सही साबित करते हुए निर्धारित 40 ओवरों में 9 विकेट खोकर 316 रनों का मजबूत स्कोर बनाया। टीम की ओर से अवनीश कुंवर ने बेहतरीन 68 रन और ज़ीशान अहमद ने 56 रनों की शानदार पारी खेली। इनके अलावा यश रघुवंशी ने 38, आर्यन प्रजापति ने 34, राज रतन ने 22, मिथुन चौहान ने 18 और कप्तान विवेक सिंह ने 13 रनों का योगदान दिया, जबकि मऊ क्रिकेट एकेडमी की तरफ से अतिरिक्त के रूप में 58 रन दिए गए। गेंदबाजी में मऊ क्रिकेट एकेडमी की ओर से आदर्श और सौरभ यादव को दो-दो विकेट मिले, वहीं अस्मिता यादव, करण सिंह, आयुष और हरिकिशन ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन


317 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मऊ क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने मात्र 56 रन के स्कोर पर ही अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए। इसके बाद आयुष ने जिम्मेदारी संभाली और 54 रनों की जुझारू पारी खेली, लेकिन दूसरे छोर से सहयोग न मिलने के कारण पूरी टीम 33.4 ओवरों में 160 रन पर ही सिमट गई। टीम के लिए सुमित ने 30, दीपक यादव ने 13 और सोनू ने 10 रन बनाए, जबकि अतिरिक्त के 28 रन मिले। वेदांत क्रिकेट क्लब की ओर से प्रवीण चौरसिया ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए, वहीं यश रघुवंशी व अश्वनी मौर्य ने दो-दो और ज़ीशान अहमद ने एक विकेट हासिल किया। 38 रन बनाने के साथ ही दो विकेट चटकाने वाले वेदांत क्रिकेट क्लब के यश रघुवंशी को ''मैन ऑफ द मैच'' चुना गया। मैच में अंपायरिंग की भूमिका आर्यन कुमार और विजय ने निभाई, जबकि स्कोरिंग शेखर सरोज ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed