फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Van-auto clashes, seven injured

वैन-ऑटो में आमने सामने भिड़त, सात घायल

Fri, 24 Jun 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Van-auto clashes, seven injured
चिरैयाकोट के औसतपुर के पास भिड़ी स्कूली वैन और टेंपो।संवाद - फोटो : MAU
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के औसतपुर के पास शुक्रवार की दोपहर स्कूली वैन तथा ऑटो में आमने सामने भिड़त हो गई। हादसे में ऑटो में सवार सात लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। गलीमत रही एक बड़ा हादसा होने से टल गया। थाना क्षेत्र के कमालुद्दिनपुर गांव स्थित एक कान्वेंट स्कूल की बस का चालक विश्वजीत सिंह स्कूल से 10 बच्चों को लेकर पढ़ाई समाप्त होने के बाद उन्हे उनके घर पर छोड़ने के लिए आजमगढ़ जनपद के जहानागंज के छतउर गांव जा रहा था। अभी वह औसतपुर के पास पहुंचा था कि आजमगढ़ की तरफ सवारियों से भरी ऑटो से वैन टकरा गई। गनीमत रहा कि वैन में सवार सभी दस स्कूली बच्चें बाल बाल बच गए। वहीं ऑटो में सवार अजीत 28, पिंकी 35, रवींद्र 26, प्रिंस 8, राहुल 12 सहित सात लोग घायल हो गये। जिसमें पिंकी 35 वर्ष और प्रिंस 8 वर्ष की हालत गंभीर बताया जा रहा है़। दुर्घटना के बाद पहुंचे आस पास के लोगों द्वारा सरकारी एंबुलेंस बुलाकर घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर भेजा गया। जिसमें दोनो की स्थिति खराब देख चिकित्सको ने उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed